राशिफल: मंगलवार को नक्षत्रों के कारण बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र के योग से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन दोपहर 2 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 2:36 PM IST

उज्जैन. 7 जनवरी, मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 2 बजे से रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र के योग से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन दोपहर 2 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। जानिए कैसा होगा आप पर असर-  

मेष
फायदा- परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं।
नुकसान- लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

Latest Videos

वृष
फायदा- पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर  मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई नया एग्रीमेंट न करें। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
फायदा - जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान - चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क
फायदा-
आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
नुकसान- बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

सिंह
फायदा-
खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या
फायदा- ऑफिस में किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

तुला
फायदा-
कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

वृश्चिक
फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

धनु
फायदा-
संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

मकर
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

कुंभ
फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

मीन
फायदा- नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, आखिर कब और कैसे कर पाएंगे श्राद्ध
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral
दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे मंत्री, CM Atishi ने दिया नया टारगेट । Delhi News । Arvind Kejriwal
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील