Horoscope Today आज का राशिफल 8 दिसंबर 2021: मेष वालों को मिलेगा ससुराल से फायदा, कन्या वालों को होगा धन लाभ

8 दिसंबर, बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। बुधवार को श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 08 2021, 06:00 AM IST

उज्जैन. 8 दिसंबर, बुधवार को श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन शुक्र ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है। एक ही राशि में शनि और शुक्र के होने से सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसको करने से आपका मन प्रसन्न होगा, उसमें आपको अपने सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 
उपाय- शिवजी को भांग चढाएं। 

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके घर व बाहर यदि कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसमें क्रोध करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान करवा सकती है। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको आलस्य को दूर करना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह अत्यधिक परिश्रम करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाने से बचना होगा।
उपाय- जरूरतमंदों का अनाज का दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने किसी सहयोग से कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। भाइयों की मदद से आज आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
उपाय- पीपल की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज यदि आपके परिवार में कोई कलह थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती हैं और आपको कुछ परेशानी होगी। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई परेशानी बन सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाये। आज आपका कोई कार्य पूर्ण होने से आपको सफलता की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
उपाय- श्रीराम-सीता की पूजा करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के चलते आप अपने कुछ जरूरी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। आज आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। यदि कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे समय से पूरा करें।
उपाय- छोटे बच्चों को चाकलेट बांटें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व अपनी कोई नई डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। यदि अपने आप लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भी खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, इसलिए अपने आंख में कान दोनों खोलकर ही कार्य करें। आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें।
उपाय- पीला रुमाल साथ में रखें। 
 

 

Share this article
click me!