8 अप्रैल 2020 राशिफल: हनुमान जयंती पर दिन भर रहेगा ये एक अशुभ योग, जानें अपनी राशियों पर इसका असर

Published : Apr 07, 2020, 08:36 PM IST
8 अप्रैल 2020 राशिफल: हनुमान जयंती पर दिन भर रहेगा ये एक अशुभ योग, जानें अपनी राशियों पर इसका असर

सार

बुधवार की सुबह हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 8 अप्रैल, बुधवार को चैत्र मास की पूर्णिमा है। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, लेकिन कुछ देर बाद ही चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार की सुबह हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है। बुध‌वार की शाम को लगभग 5.53 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

वृष
फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- कोई नया एग्रीमेंट न करें। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी आज मिल सकती है।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क
फायदा- भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। आज आपके फैसले सही साबित होंगे। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
नुकसान- अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है।
नुकसान- गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या
फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।
नुकसान- शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

तुला
फायदा-
मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है। कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है।
नुकसान- आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें।
उपाय- आज उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं।
उपाय- नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

धनु
फायदा- स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है। संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

मकर
फायदा- कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

कुंभ
फायदा- नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

मीन
फायदा- कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। आपका कोई राज आज खुल सकता है।
उपाय- कांटेदार पौधे पर जल चढ़ाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज