Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 9 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2021 11:24 AM IST

उज्जैन. 9 दिसंबर, गुरुवार को मेष राशि वालों का ध्यान भौतिक सुख-सुविधाओं पर ज्यादा होगा। वृष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा। सिंह राशि वाले बेकार के कामों में पैसा बर्बाद न करें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। 
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है। आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। 
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। 
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। 
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा। आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
 

Share this article
click me!