29 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा बुध, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। इन सभी का हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशि चक्र में आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग समय लेते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 5:03 AM IST

उज्जैन. नवग्रहों में चन्द्र का गोचर सबसे कम अवधि का होता है क्योंकि इसकी गति तेज है। जबकि, शनि की गति मंद होने के कारण शनि का गोचर सबसे अधिक समय का होता है। चंद्रमा के बाद सबस तेज गति बुध ग्रह की मानी गई है। ये ग्रह एक महीने में कई बार अपनी स्थिति बदलता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे चंद्रमा का पुत्र माना गया है और नपुंसक ग्रह की संज्ञा दी गई है।

29 दिसंबर को बदलेगा राशि
इस समय बुध ग्र सूर्य के साथ धनु राशि में स्थित है। 29 दिसंबर, बुधवार को ये ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि बदलते ही धनु राशि में सूर्य के साथ बन रहा बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा। बुध ग्रह इस राशि में 21 जनवरी 2022 तक रहेगा। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन का फायदा किन राशियों को सबसे ज्यादा होगा… 

वृषभ राशि
वृष राशि वालों को बुध का गोचर अच्छे संकेत लेकर आएगा। कानून से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों अपनी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। काफी समय से परिवार में आ रही परेशनियां दूर होंगी। आप धन का संचय करने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की बुध के गोचर के कारण सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। अगर आप नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है, आपको लाभ होगा। कार्यस्थल में आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। आपको अचानक धन का आगमन हो सकता है।

धनु राशि
बुध का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा। यह गोचर आपकी कार्यकुशलता बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। व्यापार में आप अच्छा मुनाफा करने में सफल रहेंगे। आप इस अवधि में नई योजनाओं में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 


 

Latest Videos

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा