साल 2022 में चमक सकती हैं इन 5 राशि वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगा सफलता

Horoscope 2022: कुछ ही दिनों बाद साल 2022 शुरू होने वाला है। सभी के मन में नए साल को लेकर कई सवाल होते हैं जैसे आने वाले साल उनके लिए कैसा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा कि नहीं, विवाह की बात बनेंगी या नहीं और परीक्षा में कैसा परिणाम प्राप्त होगा। आदि कई सवाल लोगों के मन में बने रहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2021 6:51 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब पाए जा सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए साल 2022 बहुत ही शुभ रहने वाला है। ऐसा ग्रहों की स्थिति के कारण होगा। छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़कर ये पूरा साल इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

मेष राशि
- इस राशि के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत काफी अच्छी होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो तरक्की के जबरदस्त योग देखने को मिल रहे हैं। जो कार्य साल 2021 में रुके हुए थे वो कार्य इस साल पूरे अवश्य होंगे। 
- शिक्षा के क्षेत्र कि यदि बात की जाए तो छात्रों को अपार सफलता मिलने के योग हैं। लेकिन यदि छात्रों ने मेहनत कि तभी उन्हें फल की प्राप्ति होगी। नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। 

वृषभ राशि
- इस राशि के लिए नया साल नई उम्मीद और उत्साह लेकर आएगा। इस साल आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र कि बात करें तो आपको तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। 
- इस साल आप धन व्यय करने की बजे धन संचय करने ओर जोर देंगे और उसमें सफल भी होंगें। आपको आय के कई साधन प्राप्त होंगे, अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश आपके लिए फलदायी साबित होगा। 

सिंह राशि 
- साल 2022 में इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का नए साल पर आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिस कारण आप बिना किसी बाढ़ के अपने समस्त कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य कि दृष्टि से देखा जाए तो नया साल आप में भरपूर जोश भर देगा। 
- नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इसमें भी आपको खास मुनाफा हो सकता है। नए साल पर आय के नए स्रोत होने के भी प्रबल संकेत हैं। 

कन्या राशि  
- इस राशि के लोगों के लिए नया साल आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। साल 2022 में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आप अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। ये साल प्रेम संबंध जीवन में सकरात्मकता लाने का कार्य करेंगे। 
- इस साल आपको कार्यसंबंधी यात्रा करने को भी मिल सकती है। आय में वृद्धि की चाहत के कारण आप नौकरी में भी परिवर्तन कर सकते हैं। इस नए साल पर आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है। 

धनु राशि
- इस राशि के लोगों की किस्मत पर साल 2022 में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। नए साल पर आपको हर आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आप जितनी आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे उन सभी का समाधान साल 2022 में देखने को मिलेगा। 
- शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो छात्रों को अपनी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होने की संभावना काफी अधिक बन रही हैं। रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना भी है।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Deepender Singh Hooda LIVE: अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस सांसद ने बीजेपी के सामने रखे यह सवाल।
West Bengal Train Accident Update: रेल हादसे में किसकी गलती| Ashwini Vaishnaw| Kanchanjunga Express
Kanchanjunga Express Accident: कैसे हुआ बंगाल में ट्रेन हादसा, 10 पॉइंट में समझिए पूरी घटना
Weather Update : भयंकर गर्मी से कब मिलेगी निजात, आखिर कब होगी बारिश
Modi 3.0 : मंत्री बनने का था ऑफर, भाजपा सांसद ने खुद बताया क्यों कर दिया इंकार