Budh Gochar December 2022: 4 दिन में 2 बार राशि बदलेगा बुध, किसे मिलेंगी खुशियां-कौन होगा निराश?

Budh Gochar December 2022: दिसंबर 2022 के अंतिम दिनों में बुध ग्रह की स्थिति में लगातार परिवर्तन देखने को मिलेगा। बुध के परिवर्तन शुभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। इसका प्रभाव बिजनेस पर भी व्यापक रूप से दिखाई देगा।
 

Manish Meharele | Published : Dec 26, 2022 5:04 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह इस समय धनु राशि में स्थित है, जो 28 दिसंबर को राशि बदलकर मकर में प्रवेश केरगा। यहां ये ग्रह सिर्फ 4 दिन रहेगा यानी 31 तारीख तक। इसके बाद ये वक्री होकर पुन: धनु राशि में आ जाएगा। इसके बाद बुध ग्रह 6 फरवरी 2023 तक इसी राशि में रहेगा। (Budh Gochar December 2022) आम तौर पर बुध ग्रह 21 दिन तक एक राशि में रहता है, लेकिन इस बार ये ग्रह 38 दिन तक धनु राशि में रहेगा। इस दौरान ये ग्रह लगभग 21 दिन तक वक्री स्थिति में रहेगा। बुध की चाल में लगातार परिवर्तन होने से बिजनेस के क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। आगे जानिए बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का कैसा असर किस राशि पर होगा…

ऐसा होगा बिजनेस पर असर
बुध के राशि परिवर्तन का असर बिजनेस के क्षेत्रों पर भी दिखाई देगा। इस दौरान शेयर मार्केट में अचानक तेजी आ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। बुध के प्रभाव से खाने-पीने की चीजों का दाम बढ़ सकते हैं। बिजनेस में बड़े एग्रीमेंट हो सकते हैं और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिजनेस के लिए भी ये स्थिति शुभ रहेगी। 

7 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये राशि परिवर्तन
बुध के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। इस समय इन्हें रुका हुआ पैसा मिल सकता है और पुराने इन्वेस्टमेंट के फायदे होने के योग भी बन रहे हैं। इस राशियों के लोग बिजनेस की कोई नई योजना इस समय बना सकते हैं। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा।

इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान 
बुध के राशि बदलने से तुला और मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इनकी आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। इन्हें लेन-देन करते समय भी सावधानी रखनी होगी, नहीं तो ये किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। कुछ काम होते-होते अटक जाएंगे। सेहत को लेकर भी इन्हें सावधानी रखनी होगी। शीत ऋतु से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

इनके लिए सामान्य रहेगी स्थिति
बुध के राशि और चाल बदलने से कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों पर ज्यादा असर नही होगा। इस राशि वाले लोग सामान्य स्थिति में रहेंगे। फिर भी कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इन्हें खाने-पीने पर नियंत्रण रखना होगा। इन्वेस्ट के लिए समय ठीक है, लेकिन अनुभवी की सलाह जरूर लें।


 

ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!