Budh Gochar December 2022: दिसंबर के अंत में ये ग्रह करेगा बड़ा उलटफेर, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar December 2022: ग्रहों का राशि बदलना एक आम घटना है, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर भी दिखाई देता है। इसके अलावा ये ग्रह समय-समय पर मार्गी और वक्री भी होते हैं यानी इनकी चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलता है।
 

Manish Meharele | Published : Dec 22, 2022 5:26 AM IST

उज्जैन. इस समय साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर चल रहा है। इस महीने में अब तक कई ग्रह राशि बदल चुके हैं तो कुछ ग्रह अभी राशि बदलेंगे। इनमें से बुध ग्रह भी एक है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को शुभ ग्रह माना जाता है। (Budh Gochar December 2022) इसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। इसका अपना कोई खास प्रभाव नहीं होता। ये जिस ग्रह के साथ युति करता है, उसी के अनुरूप फल प्रदान करने लगता है। ये ग्रह मिथुन एवं कन्या राशी का स्वामी है। कन्या राशि में ये उच्च का रहता है यानी शुभ फल देता है और मीन में नीच का रहता है यानी अशुभ फल देता है। आगे जानिए दिसंबर के अंत में ये ग्रह कब राशि बदलेगा और इसका किन राशियों पर प्रभाव होगा…

ऐसे बदलेगी बुध ग्रह की चाल
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस समय बुध ग्रह वृश्चिक राशि में सूर्य व शुक्र के साथ स्थित है। ये ग्रह 28 दिसंबर को राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। 30 दिसंबर को ये वक्री होगा और 31 दिसंबर को पुन: राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि कोई ग्रह इतनी तेजी से राशि बदलता है। 

इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल
बुध के राशि और चाल बदलने से कुछ राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव होगा, वहीं कुछ राशि वालों को इसके शुभ फल भी प्राप्त होंगे। जिससे इनके जीवन में खुशियां आएंगी और परेशानियां कम होंगी। आगे जानें कौन-सी हैं वो राशियां…

सिंह राशि 
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को बुध के राशि परिवर्तन से कई फायदे हो सकते हैं। कहीं पुराना पैसा अटका है तो वह इस समय मिल सकता है। इस राशि के लोगों को भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो वह इच्छा भी इस समय पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगी और बैंक लोन भी आसानी से हो जाएगा। 

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। बुध से राशि बदलने से इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। नए निवेश के लिए ये समय अति उत्तम है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वर्क प्लेस पर आके काम की तारीफ होगी। बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। कुल मिलाकर ये समय आपके अनुकूल रहेगा।

मीन राशि 
इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें कोई बड़ा पद इस समय मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलती नजर आ रही है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अनुकूल है, इन्हें इनकी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Yearly Rashifal 2023: ज्योतिष, टैरो और न्यूमरोलॉजी से जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023


Trigrahi Yog Makar Rashi: मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!