शुक्रवार का सूर्योदय होगा खास, किसी की लगेगी नौकरी तो किसी का बढ़ेगा खर्च

Published : Sep 05, 2019, 08:29 PM IST
शुक्रवार का सूर्योदय होगा खास, किसी की लगेगी नौकरी तो किसी का बढ़ेगा खर्च

सार

शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 9.47 से ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है। अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र होने के कारण कई लोगों का जीवन प्रभावित होगा।

उज्जैन. शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 9.47 से ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है। अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र होने के कारण कई लोगों का जीवन प्रभावित होगा। जानिए किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा...  

मेष
फायदा- कानूनी मामलों में फायदा हो सकता है। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आज आप खर्चों से परेशान हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम ले सकते हैं।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

 
वृष
फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद विदेश यात्रा हो सकती है। परिवार के पुराने मसले हल सकते हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर नदी या तालाब में डालें।

 

मिथुन
फायदा- बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई ईनाम भी मिल सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
उपाय- गणेश मंदिर में हरी मूंग की दाल चढ़ाएं।

 

कर्क
फायदा- कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचे। विवादों से दूर ही रहें। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
उपाय- माता पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।

 

सिंह
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कम्प्यूटर विषय से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।
नुकसान- नौकरीपेशा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है।
उपाय- पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

 

कन्या
फायदा- संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। कोई नया बिजनेस प्लान बन सकता है।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों को लेकर विवाद संभव है। जोखिम वाला काम करने से बचें।
उपाय- शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

 

तुला
फायदा-
पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। पार्टटाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- माता की सेहत खराब हो सकती है। किसी की बातों से आपका दिल दुख सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

 

वृश्चिक
फायदा-
दोस्तों से मदद मिलेगी। समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

 

धनु
फायदा-
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने को योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।  
नुकसान- पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। कोई नया काम शुरू न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशान करने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

 

मकर
फायदा- संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोग में आराम मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।

 

कुंभ
फायदा-
पैसों से जुड़ा फायदा भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। लाइफ पार्टनर की कोई बात परेशानी बड़ा सकती है।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।

 

मीन
फायदा-
कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। आज परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- आपकी कंजूस प्रवृत्ति नुकसान करवा सकती है। दुश्मनों से सावधान रहें। अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
उपाय- किसी गरीब को जूतों का दान करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज