राशिफल: रविवार को बन रहे हैं 2 शुभ योग, चंद्रमा के राशि परिवर्तन का क्या होगा असर

रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। रविवार को सूर्योदय अश्विन नक्षत्र में होगा।

 

 

 

 

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2019 2:30 PM IST

उज्जैन. रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। रविवार को सूर्योदय अश्विन नक्षत्र में होगा। रविवार को अश्विन नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मेष राशि में आ चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए इस दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति और कैसा बीतेगा आपका दिन-
 
मेष
फायदा-
करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

वृष
फायदा-
आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा।
उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।

Latest Videos

मिथुन
फायदा-
अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।
उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।

कर्क
फायदा-
बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

सिंह
फायदा-
किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।

कन्या
फायदा-
बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा-
पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी।
नुकसान- ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु
फायदा-
घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

मकर
फायदा-
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
नुकसान- किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।

कुंभ
फायदा-
करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
नुकसान- यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मीन
फायदा-
पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
नुकसान- तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
उपाय- राशि स्वामी शनि के मंत्रों का जाप करें।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata