राशिफल: सोमवार को बनेंगे 2 शुभ योग, इस राशि वाले लोगों को मिलेगा फायदा

सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2020 6:18 PM IST / Updated: Jan 19 2020, 11:50 PM IST

उज्जैन. सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। जानिए किन राशि वालों को मिलेगा इन 2 शुभ योगों का फायदा-

मेष
फायदा-
जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- आय में रुकावटें आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा पर हल्दी लगाकर चढ़ाएं।


वृषभ
फायदा-
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मनचाही सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। प्रेम में असफलता मिलेगी।
उपाय- गरीब कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन करवाएं।

मिथुन
फायदा-
पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
नुकसान- जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कमर दर्द से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क
फायदा-
मेहनत से सफलता मिलेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। बिजनेस में कोई बड़ी योजना बन सकती है।
नुकसान- अधिकारियों के कारण परेशानी होगी। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लोग गलत सलाह देंगे। जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं, उसमें लाल फूल भी डालें।

सिंह
फायदा-
इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। अपच की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- देवी महाकाली को फलों का भोग लगाएं।

कन्या
फायदा-
दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- बेमन से कोई काम करना पड़ेगा। पैसों की कमी परेशान करेगी। किसी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

तुला
फायदा-
कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

वृश्चिक
फायदा-
भविष्य को लेकर नई योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम में असफलता मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। किसी मामले में अनिर्णय की स्थिति बनेगी।
उपाय- लक्ष्मीजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं, उसमें थोड़ा केसर डालें।

धनु
फायदा-
दोस्तों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई रहेगा।
नुकसान- दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं, परेशान हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति अनियंत्रित रहेगी। ट्रांसफर हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मकर
फायदा-
स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- अति आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर पानी रखें।

कुंभ
फायदा-
कोई पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है।
नुकसान- काम में देरी से परेशान रहेंगे। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

मीन
फायदा-
आज की मेहनत की फल आगे मिलेगा। निराशा दूर होगी। काम में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी से उलझे नहीं और न ही मजाक करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। दूसरों का वाहन न चलाएं।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई का दान करें।

Share this article
click me!