राशिफल: सोमवार को मेष राशि वालों को हो सकता है फायदा, वृष राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत

Published : Mar 08, 2020, 11:23 PM IST
राशिफल: सोमवार को मेष राशि वालों को हो सकता है फायदा, वृष राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत

सार

सोमवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। सोमवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। सोमवार को पूर्वा फ‌ाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा।

उज्जैन. सोमवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। सोमवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। सोमवार को पूर्वा फ‌ाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
आज नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में फायदा हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। संतान से खुशी मिलेगी।
नुकसान- जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं।

वृष
फायदा-
आज आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा-
माता-पिता से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
नुकसान- बिजनेस में बड़ा जोखिम लेने से बचें। विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल और स्वभाव पर काबू रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

कर्क
फायदा-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी मिल सकते हैं।
नुकसान- शेयर बाजार में पैसा अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। संतान के भविष्य की चिंता सताएगी।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

सिंह
फायदा-
कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। आज आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं।

कन्या
फायदा-
बिजनेस के लिए नई योजना बन सकती है। नौकरी में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

तुला
फायदा-
नौकरी में आपका पराक्रम बढ़ सकता है। काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। सेहत का ध्यान रखने का दिन है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

वृश्चिक
फायदा-
प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। कोई पुराना दोस्त आज मिल सकता है।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। निवेश से पहले किसी की सलाह लें। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

धनु
फायदा-
नौकरी में नया ऑफर आज मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।

मकर
फायदा-
आज शेयर बाजार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- अचल संपत्ति से जुड़े मामले बिगड़ सकते हैं। आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

कुंभ
फायदा-
अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं।
नेगेटिव- परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मीन
फायदा-
पुराने अच्छे कामों का फल आज आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, खासतौर पर सेहत को लेकर।  आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
उपाय- छोटे बच्चों को किताब दिलाएं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल
Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!