राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से बन रहा है शुभ योग, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Published : Dec 06, 2019, 05:52 PM IST
राशिफल: शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से बन रहा है शुभ योग, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

सार

शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। 

उज्जैन. शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। जानिए इस दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति और कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

वृष
फायदा-
आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
नुकसान- मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
फायदा-
महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है।
नुकसान- जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।  वाहन चलाने में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

कर्क
फायदा-
सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं।
नुकसान- खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

सिंह
फायदा-
धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा-
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

तुला
फायदा-
बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

वृश्चिक
फायदा-
अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है।
नुकसान- ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

धनु
फायदा-
दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

मकर
फायदा-
यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं।
नुकसान- जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

कुंभ
फायदा-
ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। लोग आज आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

मीन
फायदा-
दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से