
उज्जैन. सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, लेकिन सुबह लगभग 9.30 के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सुबह 9.30 तक सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-
मेष
फायदा- आज आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
नुकसान- खर्च और काम ज्यादा होने से परेशानी होगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नए काम की शुरूआत के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान करें, बाद में इसे गरीबों में बांट दें।
वृष
फायदा- हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
मिथुन
फायदा- बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर ही घर से निकलें।
कर्क
फायदा- नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा।
नुकसान- नया काम शुरू करने से पहले सावधानी रखें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
सिंह
फायदा- प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
नुकसान- खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा। आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
कन्या
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- कामकाज में मन कम ही लगेगा। आज आपको कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
तुला
फायदा- ऑफिस में आज सभी आपकी मदद करेंगे। काम समय पर पूरा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- घर पर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। बनती हुई बात बिगड़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाएं।
वृश्चिक
फायदा- किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।
नुकसान- परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।
धनु
फायदा- आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा। परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। दुश्मन परेशान करेंगे।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।
मकर
फायदा- कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है। आज आपके ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। मानसिक कष्ट हो सकता है। संतान की ओर से चिंता रहेगी।
उपाय- नदी में चावल या सफेद फूल प्रवाहित करें।
कुंभ
फायदा- बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नुकसान- आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। एक साथ कईं काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
मीन
फायदा- आज आप समस्याओं को आसानी से निपटा लेंगे। आज एक्स्ट्रा आमदनी भी हो सकती है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।
नुकसान- अपनी योजना किसी को न बताएं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को पेन-कॉपी का दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।