
उज्जैन. रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-
मेष
फायदा- एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- नदी में दो मुट्ठी कच्चे चावल प्रवाहित करें।
वृष
फायदा- किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में संभलकर कोई फैसला लें।
उपाय- शिवजी के मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुन
फायदा- आज बिजनेस में कुछ नया फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है। पैसा निवेश करने में सावधान रहें।
उपाय- पानी में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
कर्क
फायदा- बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
नुकसान- आपकी बात से कोई नाराज हो सकता है। किसी बात पर मन अशांत रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता सताएगी।
उपाय- देवी लक्ष्मी कमल का फूल चढ़ाएं।
सिंह
फायदा- अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। नई प्लानिंग सक्सेसफूल रहेगी।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान की ओर से भी मन दुखी हो सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गाय को गुड़ या कुछ और मीठा खिलाएं।
कन्या
फायदा- मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में दिन खराब हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- किसी सफाई कर्मचारी को नए वस्त्रों का दान करें।
तुला
फायदा- कोई बड़ी महत्वाकांक्षा आज पूरी हो सकती है। यात्रा का भी कोई कार्यक्रम बन सकता है। उधार का पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। रक्त से संबधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।
वृश्चिक
फायदा- कानूनी मामलों में आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति से काम लें।
उपाय- ब्राह्मण महिला को लाल चूड़ियों का दान करें।
धनु
फायदा- मकान-भूमि, प्लॉट आदि से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- ज्यादा मेहनत से थकान का अनुभव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को 7 हल्दी की गांठ अर्पित करें।
मकर
फायदा- राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर भी नियंत्रण रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं या दूध पिलाएं।
कुंभ
फायदा- प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है। मकान खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है।
नुकसान- कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। कोई आपको धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
मीन
फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को जूतों का दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।