मासिक राशिफल: जनवरी 2022 में ग्रहों के परिवर्तन का कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर, पढ़िए संपूर्ण राशिफल

साल 2022 का पहला महीना जनवरी शनिवार से शुरू होने वाला है। इसी के साथ नए साल का आगाज भी हो जाएगा। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने में सूर्य, मंगल, शुक्र, बुध और चंद्रमा या तो राशि परिवर्तन करेंगे या अपनी गति बदलेंगे।
 

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 31 2021, 07:15 AM IST

उज्जैन. जनवरी 2022 में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग इस महीने में बनेंगे। इस महीने में पौष अमावस्या, तिल चतुर्थी, मकर संक्रांति लोड़ही, पुत्रदा एकादशी, शाकंभरी नवरात्रि, षटतिला एकादशी सहित कई व्रत और उत्सव मनाए जाएंगे। इसके अलावा 7 बार सर्वार्थसिद्धि योग, 2 बार अमृत सिद्धि योग, त्रिपुष्कर सहित अन्य योग भी इस महीने में आएंगे। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

मेष राशिफल (Aries monthly Horoscope)
पहले महीने में राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्र-मंगल और केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में, बुध और शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का 11वें भाव में रहेगा। इस महीने आय अच्छी बनी रहेगी। 3 एवं 4 तारीख को समस्याओं से सामना हो सकता है। उसके बाद, कोई मुसीबत आने की संभावना नहीं है। संतान सहायता प्रदान करेगी। नए कार्य की ओर अग्रसर होंगे। 11 से 13 के बीच अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे 17 से 20 तक समय प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। सुखद सूचनाएं मिलेंगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। विवादों में विजय प्राप्त होगी। महीने के अंतिम दिनों में आसपास के लोग नाराज रहेंगे। नए कार्य करने से बचें। 24 से समय पक्ष का हो जाएगा। मित्रों की सहायता प्राप्त होगी एवं नवीन कार्यों की प्राप्ति होगी। 

लव लाइफ: इस महीने लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी खास बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ सकता है। पुरानी बातों पर उलझनें बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन के लिए ये महीना ठीक नहीं कहा जा सकता है।

नौकरी– बिजनेस: इस महीने नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों की मदद मिल सकती है। हालांकि कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोग संभलकर रहें। मेहनत और कामकाज ज्यादा रहेगा। लेन-देन में लापरवाही करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

हेल्थ: सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। ठंडे भोजन से दूर रहना होगा। फास्ट फूड से दूरी बनाएं। कोई पुरानी बीमारी इस महीने आपको परेशान कर सकती है। किसी तरह का इंफेक्शन भी हो सकता है। 


वृषभ राशिफल (Taurus monthly Horoscope)
इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, मंगल-केतु-चंद्रमा वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, सूर्य- शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपमें उत्सुकता की कमी रहेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। भूमि भवन या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति इस समय आपको धोखा दे सकता है। सामाजिक स्तर पहले से बेहतर होगा। महीने का तीसरा सप्ताह आत्ममंथन और विश्लेषण का रहेगा। एकांत के क्षणों में आप अपने कामों को लेकर गहन मंथन करेंगे। इस समय आपके लिखे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। महीने के अंतिम दिनों में घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। 

लव लाइफ: पति-पत्नी के बीच संबंधों में खट-पट हो सकती है, इसका कारण कोई तीसरा व्यक्ति हो सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी उलझनें सुलझ सकती हैं। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना खास रहेगा। इन दिनों में किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा इस महीने आपको मिल सकता है। 

हेल्थ: इस महीने आपके चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। आप लंबे समय तक मानसिक चिंता की समस्याओं से बाहर आ जाएंगे। यदि कोई सर्जरी हुई है, तो तेजी से रिकवर भी करेंगे।


मिथुन राशिफल (Gemini monthly Horoscope)
इस महीने चंद्रमा-मंगल-केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का सातवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि नवम भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय बेहतर रहेगी एवं काम में तेजी बनी रहेंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति रहेगी। नए कार्यों की ओर अग्रसर होंगे। भ्रमण पर जाने का विचार बनेगा। संतान सुख मिलेगा एवं अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय में वृद्धि होगी। आय कमजोर रहेगी एवं किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। तनाव ज्यादा रहेगा। आपके परिवार के कुछ लोगों का लगभग हर महत्वपूर्ण मामलों में आपसे मतभेद हो सकता है। सहयोगियों से आपका विवाद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में गलती न होते हुए भी आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

लव लाइफ: इस महीने जीवनसाथी से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं लेकिन जल्दी ही संबंध सामान्य भी हो जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको बहुत जल्द जीवनसाथी की प्राप्ति होगी।

नौकरी-बिजनेस: कर्मचारियों के साथ विवाद होने के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी निजी संस्था में कार्यरत हैं तो आप पर अपना पद छोड़ने का दवाब हो सकता है। नए बिजनेस या साझेदारी में काम करना चाहते हैं तो आपको संभलकर रहना होगा। 

हेल्थ: आपको उदर सम्बन्धी रोग हो सकते हैं और आपका पाचन तंत्र भी गड़बड़ हो सकता है। व्यर्थ की यात्राएं होने के योग बन रहे हैं। 


कर्क राशिफल (Cancer monthly horoscope)
इस महीने मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का पाचंवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का छठे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। चिंतित करने वाली स्थितियां आय के मामलों में रहेंगी। व्यय की अधिकता भी रहेगी। 3 जनवरी के बाद उसमें सुधार दिखाई देगा। घर में खुशी रहेगी एवं परिवार सहयोग प्रदान करेगा। 7 से 9 तक समय समस्त प्रकार से अच्छा रहेगा। मित्रों से मिलना होगा एवं पार्टी आदि करने का मौका मिलेगा। यह समय उत्तम रहेगा एवं मांगलिक उत्सवों में जाने का मौका मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं कामकाज में वृद्धि के साथ, नए अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना होगा। 18 एवं 19 जनवरी को संभल कर रहना होगा। महिलाओं को बच्चों को लेकर अत्यधिक सतर्क रहना होगा।

लव लाइफ: पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी। कोई गलतफहमी भी इन दिनों में दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस:  नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं या वर्तमान पद में उन्नत्ति हो सकती है। आप काफी साहसी, उत्साही और परिश्रमी होंगे। बिजनेस में पैसे के लेन-देन में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। 
हेल्थ: इन दिनों में आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। सेहत पर खर्चा बढ़ सकता है। अपने रहन-सहन में आपको सुधार करने की जरुरत है। पेट और गले से जुड़ी समस्याएं इस महीने आपको परेशान कर सकती है। 


सिंह राशिफल (Leo monthly Horoscope)
इस महीने केतु-मंगल-चंद्रमा वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का पंचम भाव में, बुध-शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। लोहे, तेल एवं केमिकल का काम करने वालों को फायदा होगा। किराएदारों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। 3 एवं 4 जनवरी को आय कम रहेगी। 9-10 जनवरी को मन प्रसन्न रहेगा। 13 तारीख के बाद से आय में सुधार हो जाएगा। होटल, मैनेजमेंट, तकनीकी लोगों को विशेष लाभ होगा। नसों में खिंचाव रहेगा। रोज के कार्यों में देरी के साथ, अज्ञात चिंता रहेगी। 23 जनवरी से समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। 25-26 जनवरी से भारी बोझ हल्का हो गया, ऐसा महसूस होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। 

लव लाइफ: कई मामलों में आपको जीवनसाथी की मदद भी नहीं मिल पाएगी। हो सकता है इन दिनों में आपको अपने मन की बातें शेयर करने का मौका न मिले।

नौकरी-बिजनेस: आपके कार्य स्थल पर स्थितियां पूर्णतया आपके विपरीत होंगी और आपको मानिसक कष्ट पहुँचा सकती हैं। कहीं निवेश करते समय या उधार देते समय आपको कई बार सोच-विचार करना चाहिए, अन्यथा हानि सुनिश्चित है। 

हेल्थ: सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। इस महीने में कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी और संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। 


कन्या राशिफल (Virgo monthly horoscope)
इस महीने मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का चौथे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। इस महीने आपको कई स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी आनन्दमय होगा। आप किसी बड़ी वित्तीय संस्था से धन ले सकते हैं और कोई महंगी सम्पत्ति भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर की बाहरी या भीतरी सजावट पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। अच्छी सलाह से सही निर्णय लेने में सफल होंगे। बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। संतान की चिंता रहेगी। अचानक कुछ विचलित करने वाली घटना हो सकती है। विवाद करने वालों से दूर रहें। कार्यस्थल पर संभलकर कार्य करना होगा एवं विवादों से दूर रहना होगा। 

लव लाइफ: इस महीने जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण आप लाइफ पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इसका असर आपके दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ेगा। 

नौकरी-बिजनेस: अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपका विवाद हो सकता है। इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोग इस महीने बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से बिजनेस में मदद मिल सकती है। 

हेल्थ: इस महीने मानसिक परेशानियों का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपको कुछ साधारण रोग जैसे पेट में गड़बड़ी अथवा आंख के रोगों होने की संभावना है। 


तुला राशिफल (Libra monthly Horoscope)
इस महीने मंगल-चंद्रमा-केतु वश्चिक राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का तीसरे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। आपको कोई सौदा करते समय सावधान रहें। किसी कागज या किसी समझौते पर दस्तखत करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें कहीं कोई गलती न हो। आप आभूषण, खाने-पीने की वस्तुओं और सौन्दर्य प्रसाधनों पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आय बेहतर बनी रहेगी एवं स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। घरेलु मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा। कम्युनिकेशन गेप के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान के प्रति भी सख्त रवैया हो सकता है। कार्यस्थल पर समकक्षों से बेहतर काम करने में सक्षम होंगे। 

लव लाइफ: पुराने मतभेद और गलतफमियां दूर हो सकती हैं। संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह भी होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी-बिजनेस: इस महीने नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं या आपके वर्तमान पद में उन्नत्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई नौकरी के बारे में सोंच रहे हैं, तो जो आप सोच रहे हैं वो आपको मिल जाएगा। यदि आप व्यापार में हैं तो आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी अथवा नए व्यापार में भी अपना हाथ आजमायेंगे। 

हेल्थ: आप किसी पुराने दर्द या रोग से पीड़ित हो सकते हैं। आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान की सेहत के मामले में भी दौड़-भाग होगी और खर्चा हो सकता है।


वृश्चिक राशिफल (Scorpio monthly Horoscope)
इस महीने केतु-मंगल-चंद्रमा वृश्चिक राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। इस महीने परिवार में कुछ बड़े और खास फैसले हो सकते हैं। परिवार के लोग आत्म-केन्द्रित और भावुक हो सकते हैं। कोई भावुक घटना या कलह आपके परिवार पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है। आय बढ़ेगी एवं काम में भी तेजी आएगी। यात्रा का योग है। मकान-दुकान को लेकर विवाद हो सकता है। भाई विरोध में रह सकते है। ऋण संबंधी समस्या भी आ सकती है। न्यायालयीन विवादों में पक्ष कमजोर हो सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग बढ़ेगा एवं विवाद समाप्त होने के आसार हैं। नए वाहन खरीदने का मन बनेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी की भावनाएं समझने की कोशिश करें। इस महीने आप दाम्पत्य जीवन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी हो जाएंगे। महीने के ज्यादातर दिन लव लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। आपको जीवनसाथी से मदद भी मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाज ज्यादा रहेगा, लेकिन सैलेरी बढ़ने की भी संभावना है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोग लेन-देन में जोखिम न लें। दूसरों पर विश्वास कर के पैसा या सामान उधार नहीं देना चाहिए, नही तो कुछ लोग आपको धोखा भी सकते हैं। 

हेल्थ: इस महीने पुरानी बीमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। योगा और कसरत करने से आपको फायदा मिलेगा।


धनु राशिफल (Sagittarius monthly Horoscope)
इस महीने सूर्य-शुक्र धनु राशि का लग्न में, बुध-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, मंगल-केतु-चंद्रमा वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। चल-अचल संपत्ति की खरीदी और बिक्री से जुड़े बड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। इस महीने संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। किसी पर भरोसा न करें। वरना धोखा मिल सकता है। काम में तेजी एवं स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। काम में मन नहीं लगेगा एवं आय भी कमजोर रहेगी। पिता से विवाद हो सकता है। विरोधी सिर उठाने का प्रयास करेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। महत्वपूर्ण मामलों में बड़े फैसले होने के योग बन रहे हैं। इस महीने घर के सदस्यों के साथ यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं।

लव लाइफ: साल के पहले महीने में पति-पत्नी में विवाद हो सकते हैं। कोई पुरानी बात आपके संबंधों में तनाव बढ़ा सकती है। महीने के कुछ दिन रुठने और मनाने में निकल सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। इस महीने ऑफिस के बड़े और खास काम पूरे हो जाएंगे। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोग इस महीने जोखिम न लें। बड़े लेन-देन में सावधानी रखें। रुका पैसा इस महीने आपको मिल सकता है।

हेल्थ: इस महीने सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। कोई एलर्जी होने की भी संभावना है। इस महीने बीमारियों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। खान-पान पर नियंत्रण भी रखें।


मकर राशिफल (Capricorn monthly Horoscope)
इस महीने बुध-शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। किसी संबंध में ज्यादा ही खटास चल रही हो, तो संबंध विच्छेद की भी संभावना है। आप खुद में ही ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दोस्तों और प्रेमीजनों से तालमेल बिगड़ने की संभावना ज्यादा है। इस महीने शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो इस महीने रुकें। इस महीने आप कोई संपत्ति बेचने का भी मन बना सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। सरकारी कामों में तकलीफ आ सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। 

लव लाइफ: रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। नई प्रेम कथा भी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा।

नौकरी-बिजनेस: ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। इस महीने किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

लव लाइफ: नसों से संबंधित समस्या हो सकती है। पुराना दर्द भी इस महीने आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। जिन लोगों को हृदय रोग हैं उन्हें इन दिनों में संभलकर रहना होगा।


कुंभ राशिफल (Aquarius monthly Horoscope)
इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। मांगलिक समारोह में भी शामिल होने के योग हैं। नए दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण मामलों में बात होने के योग बन रहे हैं। अज्ञात भय रहेगा, लेकिन गंभीर बात नही रहेगी। अपनी बात समझाने में सफल होंगे। महिलाओं को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। निजी बातें बाहर आ सकती हैं। खाने में असावधानी से बीमार होने का भय है। किराएदार से विवाद हो सकता है। अटके कार्यों में गति आएगी। कुछ सुखद आश्चर्यजनक घट सकता है। संपत्ति की लिखा-पढ़ी में संभलकर रहना होगा। 

लव लाइफ: आप जो चाहते हैं वो आपको मिलेगा तो प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

नौकरी-बिजनेस: किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई गोपनीय या रहस्यपूर्ण बात भी आपको पता चल सकती है। कामकाज ज्यादा रहेगा। इस महीने फायदे के सौदे हो सकते हैं। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। लेन-देन में फायदा होगा लेकिन हिसाब-किताब में कहीं चूक भी हो सकती है। 

हेल्थ: इस महीने आपको जोड़ों के दर्द परेशान कर सकते हैं। नशे से दूर रहना होगा वरना श्वांस और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। तनाव के कारण नींद की कमी रहेगी और थकान भी बनी रहेगी।


मीन राशिफल (Pisces monthly Horoscope)
इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-मंगल-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र-सूर्य धनु राशि का दसवें भाव में, बुध-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। किसी का मजाक बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। महिलाओं को भी संभल कर रहना होगा। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। कुछ खास काम परिवार की मदद से पूरे होने के योग बन रहे हैं। यात्रा-भ्रमण का योग बनेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। पड़ोस के लोगों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। संतान से कुछ विवाद हो सकता है। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। 

लव लाइफ: लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। इस महीने आप दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है।

नौकरी-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी। पुराने किसी रोग में आराम, दर्द या जलन में भी कमी आ सकती है। खान-पान में बदलाव होने से महीने के कुछ दिन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं कहे जा सकते।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!