मासिक राशिफल: फरवरी 2022 में ग्रहों के परिवर्तन का कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर, पढ़िए संपूर्ण राशिफल

साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है। इस महीने की शुरूआत मौनी अमावस्या से होगी। हिंदू धर्म में इस तिथि को बहुत ही विशेष माना गया है। इसके बाद गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022), वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022), अचला सप्तमी, जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2022), माघी पूर्णिमा, विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2022) आदि व्रत-उत्सव इस महीने में मनाए जाएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 7:15 AM IST

उज्जैन. फरवरी 2022 में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध आदि कई ग्रह राशि भी बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने का प्रभाव हमारे जीवन पर भी देखने को मिलेगा। साथ ही इस महीने सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्ध, रवि योग जैसे कई शुभ मुहूर्त भी आएंगे, जो खरीदारी के साथ-साथ अन्य शुभ कामों के लिए भी श्रेष्ठ रहेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी…

मेष राशि
इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का नौवें भाव में, बुध-सूर्य-शनि-चंद्रमा मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का 11 भाव में रहेगा। योजना सफल एवं विवादों में विजय के साथ, आय को बेहतर बनाए रखेंगे। भ्रमण में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से निर्णय लेने में आसानी होगी। संतान सहयोग देंगी एवं आय भी जोरदार होने की संभावना है। काम में तेजी बनी रहेंगी। अतिथियों का आगमन होगा एवं कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहने की संभावना है। योग्यता के अनुसार कार्य करने में सक्षम होंगे। महिलाओं को कार्य स्थल पर लाभ होगा। धार्मिक स्थान पर जाने को मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में मनमाने कार्य नहीं कर पाएंगे। आय भी कमजोर रहेंगी। शेष दिन में अच्छा रहेगा। 
लव लाइफ
जीवन साथी से सहयोग मिलता रहेगा। इस महीने में आप अपने साथी के लिए विशेष समय निकालने या कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ज्यादा बहस ना करें। जीवन साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। 
नौकरी-बिजनेस
जॉब वालों के लिए ये महीना औसत रहेगा। आप अपनी योग्यता अनुसार काम करने में सफल रहेंगे। ऑफिस का माहौल भी औसत रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रहेंगी। साझेदारी में एक अनचाहा तनाव हो सकता है। महीने के अंत तक कोई बड़ा सौदा या व्यवसायिक डील होने की संभावना है। 
हेल्थ 
पुराने रोग अगर कोई हैं तो वे थोड़ा सा परेशान कर सकते हैं। शेष कोई परेशानी हेल्थ को लेकर नहीं दिख रही है। चिंताएं आपको थोड़ा अनिद्रा या बेचैनी का एहसास करा सकती है। शेष समय ठीक ही रहेगा। 

वृषभ राशि
इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का आठवें भाव में, बुध-शनि-चंद्रमा मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे और बेहतर परिणाम भी प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा इस दौरान मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। इस समय आप बच्चों की गलतियां नजरअंदाज कर दें तो बेहतर रहेगा। मेहमानों के आने जाने के कारण थोड़ी असुविधा महसूस करेंगे। महीने के अंतिम दिनों में सुख में वृद्धि होगी। संतोष के साथ आप परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए कैरियर की नई उम्मीद जागेगी। 
लव लाइफ: पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार हो सकता है। बिना सोचे-समझे वैवाहिक जीवन में कोई फैसला न करें। जीवनसाथी की मदद से इस महीने धन लाभ हो सकता है।
नौकरी-बिजनेस: इन दिनों में किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। नौकरी से जुड़ी यात्रा हो सकती है। इस महीने आप कोई बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। 
हेल्थ: आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। इस महीने किसी तरह की एलर्जी भी आपको हो सकती है। संभलकर रहना होगा।

मिथुन राशि
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का सातवें भाव में, शनि-बुध-चंद्रमा-सूर्य मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी एवं नए कार्यों के साथ नौकरी जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मजबूरी में अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी एवं लाभ की स्थितियां बनेंगी एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नई योजनाएं प्राप्त हो सकती हैं। बिजली के उपकरणों के उपयोग में सावधानी रखें एवं संतान का सुख प्राप्त होगा एवं जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। 
लव लाइफ: कोई भी गोपनीय बात जो आपके जीवन साथी को पता होनी चाहिए, वो बता दें। गलतफहमी के लिए कोई भी गुंजाइश रखना संबंध में खटास ला सकता है। जीवनसाथी से आपको मानसिक सहयोग ज्यादा रहेगा।
नौकरी-बिजनेस: जॉब वालों को कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी नए बिजनेस के लिए भी योजनाएं बन सकती हैं एवं उन योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। 
हेल्थ: काम की अधिकता आपको थका सकती है, इसलिए थोड़ा वर्कआउट और मेडिटेशन आपकी सेहत का तालमेल बनाए रखेंगे। 

कर्क राशि
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का छठे भाव में, बुध-शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी। कार्य स्थल पर तनावमुक्त वातावरण के साथ सहयोग प्राप्त होगा। 8 एवं 9 फरवरी को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पिता से विवाद एवं परिवार से दुःख होगा। यात्रा में कठिनाई आएगी। निराशा का भाव हावी रहेगा एवं दिक्कतें भी आएंगी। इसके अलावा अन्य समय में कोई परेशानी आने की संभावना नहीं रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कामकाज में तेजी बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। नए संसाधन खरीदने की योजना बनेगी। घर के बाहर खाने एवं एन्जाँय करने का मौका मिलेगा। 
लव लाइफ
जीवन साथी से अपेक्षित सहयोग इस महीने कम ही मिलेगा। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। महीने के अंत में संबंधों में सुधार और दाम्पत्य में प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। 
नौकरी-बिजनेस 
कोई पार्टटाइम जॉब मिल सकता है। अपने को अतिरिक्त मेहनत के लिए तैयार रखें। आय के साधन बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त लाभ के अवसर बनेंगे। कोई नया छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। 
हेल्थ
कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता, लेकिन ये बहुत गंभीर नहीं होगा। अपनी जीवनशैली और दिनचर्या पर थोड़ा नियंत्रण करने से आप इन परेशानियों से निकल पाएंगे। 

सिंह राशि
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का पांचवें भाव में, बुध- शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि के छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। आपको कुछ नए संकेत मिल सकते हैं, जो भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगे। काम का दबाव रहेगा लेकिन इसे आप अच्छे से हैंडल कर सकेंगे। सितारों की चाल इन दिनों में आपके लिए कुछ अच्छा होने का इशारा दे रही है। परिवार सुखी रहेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। आलस्य समाप्त होगा। बैंक में प्रस्तावित ऋण कैंसल हो सकते हैं। काम में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्य स्थल पर समकक्षों से श्रेष्ठ रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग प्राप्त होगा। परिणाम बेहतर होंगे। 25 से 27 फरवरी की सुबह तक विपरीत काम हो सकते हैं। 
लव लाइफ: जीवनसाथी से कोई उपहार या सरप्राइज मिलने के योग हैं। आप अपने साथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
नौकरी-बिजनेस: आपकी व्यापारिक यात्राएं काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। साझेदारों और सहयोगियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी नई योजना पर भी इस महीने काम शुरू हो सकता है। 
हेल्थ: परिस्थितियों के कारण महीने की शुरुआत में कुछ आलस रहेगा लेकिन वो भी जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। पुराने रोगों में सुधार होगा। 

कन्या राशि
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का चौथे भाव में, बुध- शनि-चंद्रमा-सूर्य मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। आपको किसी भी तरह से सम्पत्ति की खरीदी, बिक्री या दलाली के मामलों में पड़ने से बचना चाहिए। खासकर फरवरी के अंतिम दिनों में किसी भी तरह के कानूनी विवाद से दूर रहने की सलाह सितारे दे रहे हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अपनी बात साबित करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। 3 फरवरी के बाद से समय पक्ष का हो जाएगा एवं सफलताएं मिलने लगेंगी। 8 फरवरी से सतर्क रहना होगा एवं विवादों से दूर रहें। कार्य स्थल पर संभलकर रहना होगा एवं लेन-देन में भी सावधानी रखें। गुप्त बातें लीक होने का खतरा है। निकट के लोग धोखा कर सकते हैं। 
लव लाइफ: जीवन साथी से संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम बना रहेगा। किसी बात पर विवाद हो सकता है, आपकी जीवनशैली या पारिवारिक संबंधों को लेकर जीवनसाथी असंतोष जताएगा। 
नौकरी-बिजनेस: नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी टारगेट के मामले में आपसे आगे निकल सकते हैं। बिना कागजी कार्यवाही के किसी प्रकार का सौदा ना करें। आपको कुछ लोगों से धोखा मिल सकता है। 
हेल्थ: पुराने रोगों से परेशानी बढ़ सकती है, सितारों की सलाह है कि हेल्थ को लेकर आप थोड़ी भी लापरवाही ना करें। चिकित्सकीय सलाह और दवाई नियमित रखें। 

तुला राशि
इस महीने केतु वृश्चिक राशि दूसरे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का तीसरे भाव में, बुध-शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। परिजन आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। भाइयों से सहयोग रहेगा, रिश्तों में मधुरता रहेगी। किसी वरिष्ठ अथवा गुरुजन का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। आय अच्छी बनी रहेंगी। योजनाएं सफल होगी एवं बीमारी में भी लाभ होगा। राजनीतिक लोगों के लिए पद लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। इस काल में अटके कार्य पूर्ण होंगे एवं लक्ष्य प्राप्ति संभव है। कार्य समय पर होंगे। संपत्ति को लेकर कोई बड़ी योजना आपके दिमाग में आ सकती है।
लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन के लिए ये महीना मंगलमय रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते दृढ़ होंगे और कुछ सुखद घटना भी हो सकती है। 
नौकरी-बिजनेस: नौकरी में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई नया प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा सकता है। व्यापार के लिए महीना बेहतरीन है। कुछ नई डील्स आपको काफी आत्मविश्वास देंगी। किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा। 
हेल्थ: ये महीना सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोई बीमारी की ओर सितारे इशारा नहीं कर रहे हैं। केवल आपको पुराने रोगों से सावधान रहना होगा। 

वृश्चिक राशि
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र-मंगल धनु राशि का दूसरे भाव में, बुध-सूर्य-शनि-चंद्रमा मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। माता-पिता की सेहत की चिंता रह सकती है। कुछ समय आनंददायक यात्रा या किसी मांगलिक आयोजन में बीतेगा। भाइयों से सहयोग रहेगा। भूमि आदि के सौदों में कानूनी अ़ड़चनें आ सकती हैं। इसलिए, इस महीने किसी भी तरह के प्रॉपर्टी के मामलों को टालने की कोशिश करें। नए काम प्राप्त होंगे एवं प्रोजेक्ट सफल होगा। जमीन के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय बेहतर बनी रहेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पिछड़ने का भय है। 
लव लाइफ: जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से भी सुख मिलेगा। 
नौकरी-बिजनेस: जॉब में संभलकर रहने का समय है। आपके विरुद्ध कोई षडयंत्र भी हो सकता है। जॉब बदलने के विचार को फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना की रुपरेखा बनेगी। आपके लिए समय का सुधार होता प्रतीत होगा। 
हेल्थ: सेहत में विशेष सावधानी बरतने का समय है। दांत, मांसपेशियों और चोट लगने से परेशानी बढ़ सकती है। महिलाओं को वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। दुर्घटना के योग हैं। 

धनु राशि
इस महीने शुक्र-मंगल धनु राशि का लग्न में, बुध-शनि-सूर्य-चंद्रमा मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। अगर कोई योजना है तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। आपके सामने कुछ विकल्प भी आएंगे। कानूनी सलाह के बाद ही उस पर कार्य शुरू करें तो लाभ में रहेंगे। धन की आवक उत्तम रहेगी एवं प्रभाव भी बना रहेगा। जमीन से लाभ होग सकता है एवं संतान सुख प्रदान करेगी। नए काम होंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होगा। प्रतिष्ठित लोगों से सपंर्क बढ़ेगा। सब ओर से सफलता मिलेगी एवं धर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य में तेजी बनी रहेगी एवं आय भी बेहतर रहेगी। मित्रों एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। 
लव लाइफ: गृहस्थी सरलता और सहजता के साथ आगे बढ़ती रहेगी। जीवनसाथी से आपको पूर्ण सहयोग और आत्मबल मिलेगा। आपसी रिश्ते मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। 
नौकरी-बिजनेस: नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो पूरी तरह से इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके हाथ में दूसरी जॉब रहे। व्यवसाय से धन की आवक के योग बन रहे हैं। आमदानी के लिए अभी मौजूद व्यापार के अलावा भी कोई स्रोत मिल सकते हैं। 
हेल्थ: पुराने रोगों में आराम रहेगा। अगर किसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो संभव है कि कोई अच्छा इलाज आपके सामने आए। वाहन चलाने में सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। 

मकर राशि
इस महीने बुध-सूर्य-शनि-चंद्रमा मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में विवादों में विजय प्राप्त होगी, लेकिन उसके बाद कुछ परेशानियां बढ़ सकती है। योजनाएं सफल होंगी एवं मित्रों से मुलाकात होगी। काम समय पर सफल होने के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। निजी संपत्ति से लाभ होगा एवं अज्ञात भय चिंता हो सकती है। मेहमानों का आगमन होगा एवं आवक अच्छी बनी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर कोई योजना बन सकती है। इस महीने सम्पत्ति से कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है। अपनी योजनाओं को आने वाले महीनों तक टाल दें। 
लव लाइफ: दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद नहीं होंगे। पुरानी किसी गलतफहमा के दूर होने से प्रेम और बढ़ेगा। 
नौकरी-बिजनेस: इस महीने आप फालतू बातों में ऑफिस का समय बर्बाद हो सकता है। आय के मौके हाथ से जा सकते हैं। व्यापार में समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। किसी तरह की डील के टूटने की आशंका बनी रही। लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। 
हेल्थ: सेहत के लिहाज से ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है इसके अलावा हेल्थ को लेकर कोई समस्या इस महीने नहीं दिख रही है। 

कुंभ राशि
इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-शनि-चंद्रमा मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। मांगलिक उत्सवों में जाना होगा। समय प्रसन्नता देने वाला होगा। रोगों में सुधार होगा एवं कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होगा। कार्य सफल होगा एवं सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में रुचि होगी। हर कागज पर संभलकर दस्तखत करें। यात्रा में परेशानी हो सकती है। संतान से विवाद थमेगा। कार्य स्थल पर विरोधी सक्रिय रह सकते है। महिलाओं को भी सतर्क रहना होगा। घर की सुरक्षा मे चूक नही करें। आय में वृद्धि बनीं रहेंगी। माहांत में कुछ अच्छी ख़बरें प्राप्त हो सकती है। इस माह सम्पत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। पुराने भूमि या जायदाद संबंधी विवाद में भी आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। 
लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है। किसी तरह का विवाद होने से पहले ही स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे। 
नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा। साथियों और  सहकर्मियों से थोड़ा विवाद रह सकता है। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। अपने लिए थोड़ा समय भविष्य की प्लानिंग के लिए निकालें। 
हेल्थ: सेहत के लिहाज से महीना ठीकठाक है। कोई पुराना रोग या दर्द परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहेंगी। खानपान में ध्यान देना होगा। 

मीन राशि
इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का दसवें भाव में, बुध-शनि-चंद्रमा-सूर्य मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। पुराने अटके धन की प्राप्ति संभव हो सकती है। कामकाज में सुधार रहेगा। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा एवं संतान भी पक्ष में रहेगी। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नए काम भी मिल सकते है। ऋण संबंधी समस्या का हल होगा। जिनसे सहयोग की अपेक्षा है, वह पीछे हट सकते हैं। सम्पत्ति में आंशिक लाभ मिल सकता है। नई जायदाद खरीदने की योजना भी बन सकती हैं। कुछ नए सौदे और प्रस्ताव आपके सामने आ सकते हैं। कानूनी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। 
लव लाइफ: जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक बना रहेगा। प्रेम और सुरक्षा का भाव रिश्ते की गर्माहट को बरकरार रखेगा। जीवनसाथी के साथ कोई यात्रा भी हो सकती है। 
नौकरी-बिजनेस: नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने का समय है। आपके काम को लेकर संदेह भी उत्पन्न हो सकता है। अधिकारियों की अपेक्षाओं का दबाव आप पर रह सकता है। व्यापार के लिहाज से समय ठीक रहेगा। किसी तरह के बड़े सौदे के योग कम हैं लेकिन छोटे-छोटे लाभ आपको मिल सकते हैं। 
हेल्थ: सेहत के लिए समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव से परेशान रह सकते हैं। अगर किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस महीने आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!