27 जून तक इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व है। इस ग्रह को देवताओं का सेनापति कहा जाता है। इसका स्वभाव बहुत उग्र है। जब ये ग्रह किसी की कुंडली में अशुभ स्थान पर हो तो उसे जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Manish Meharele | Published : May 19, 2022 4:54 AM IST

उज्जैन. मंगल को साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मेष और वृश्चिक मंगल के स्वामित्व की राशियां हैं। ये ग्रह मकर में उच्च का और कर्क में नीच का होता है। इस बार ये ग्रह 17 मई को राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। मंगल का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इन राशि के लोगों को बहुत ही शुभ फल प्राप्त होंगे। ये स्थित 27 जून तक रहेगी क्योंकि मीन राशि में मंगल इसी दिन तक रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो भाग्यशाली राशियां… 

वृषभ राशि
मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि से ग्यारहवें स्थान पर हो रहा है। मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशइ के लोगों को फायदा होगा। आय के एक से अधिक स्त्रोत बनेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस की नई योजना सफल हो सकती है और कोई बड़ी डील भी हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को भी शुभ फल मिलेंगे।  खान-पान का थोड़ा ध्यान रखना होगा। 

मिथुन राशि
मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि से दसवें स्थान पर हुआ है। मीन राशि में पहले से ही गुरु ग्रह स्थित है, जिससे गुरु मंगल की युति बनेगी, जो इस राशि के लोगों को लिए बहुत ही ज्यादा शुभ फल देने वाली रहेगी। इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति से फायदा होता नजर आ रहा है। पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने निवेश का फायदा भी इस दौरान हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा।

Latest Videos

कर्क राशि
इस राशि के लोग मंगल के राशि परिवर्तन से शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी होगा। खुद को नई ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। बिजनेस में भी फायदा होगा। नई योजना सफल साबित होगी। इस दौरान परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा मेहनत का मुताबिक परिणाम मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।

तुला राशि
इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। वाहन सुख भी इस दौरान मिलता दिख रहा है। बच्चों के भविष्य के लिए कोई नई योजना दिमाग में आ सकती है। कुल मिलाकर ये समय अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें-

मंगल ग्रह के परिवर्तन से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, देश-दुनिया पर भी पड़ेगा असर


यात्रा पर जाते समय टूट जाए आईना या रोने लगे कुत्ता तो होता है अपशकुन, अशुभ परिणाम से बचने के लिए करें उपाय

इन राशि के लोगों के बीच जल्दी बन जाती है खास बॉंडिंग, पहली नजर में ही हो जाते हैं एक-दूसरे से इम्प्रेस

 

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज