Ketu Gochar April 2022: केतु को माना गया है सांप की पूंछ, इसके राशि बदलने से किसे होगी परेशानी और किसे फायदा?

राहु और केतु का रहस्यमयी ग्रह कहा जाता है। ये क्रूर ग्रह भी है। जिसे शुभ फल देते हैं उसे भिखारी से राजा बना देते हैं और जिस पर कुपित हो जाएं उसे आसमान से जमीन पर लाकर पटक देते हैं। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलते हैं।

Manish Meharele | Published : Apr 16, 2022 10:17 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में राहु को सांप का मुख और केतु को पूंछ कहा जाता है। इस बार ये ग्रह 12 अप्रैल, सोमवार को राशि बदल चुके हैं। केतु राशि बदलकर वृश्चिक से तुला में आ चुका है। अब ये ग्रह अगले 18 महीने तक इसी राशि में रहेगा। केतु का राशि परिवर्तन (Ketu Gochar April 2022) सभी लोगों पर असर डालेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ, तो किसी को सामान्य फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

मेष राशि
केतु के राशि परिवर्तन से इस राशि वे लोग जो साझेदारी में बिजनेस करते हैं, उन्हें परेशानियां आ सकती हैं। आपकी गुप्त योजनाएं लीक हो सकती हैं। किसी पर भी अतिविश्वास न करें। किसी को भी पैसा उधारा देने से बचें। आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। शादी-विवाह संबंधी बात सफल रहेगी। 

वृषभ राशि
छठे भाव का केतु आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी हर योजना सफल साबित होगी। कोई बड़ी डील बिजनेस में हो सकती है। नए बिजनेस के लिए भी प्लानिंग हो सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि
केतु के राशि परिवर्तन से संतान संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता बनी रहेगी। इस समय आप अपने काम ही ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। इधर-उधर की बातों में समय न गवाएं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि
केतु का यह गोचर इस राशि वालों के लिए ठीक नही कहा जा सकता है। जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पारिपारिक कलह की वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। 

सिंह राशि
केतु का गोचर आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। बिजनेस में नए अनुबंध आपका योग्यता साबित करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि
नौकरी बचाने के लिए कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी परेशानी में डाल सकती है। पैसा भी खर्च होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद होने के योग बन रहे हैं। दुश्मन आपको षड्यंत्र में फंसाने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि
अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी। स्वभाव में उग्रता न आने दें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस और नौकरी के दृष्टिकोण से समय मध्यम रहेगा।

वृश्चिक राशि
यात्रा के दौरान सावधान करने की जरूरत है। दूसरों के विवाद में न बोलें, नहीं तो आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। कोर्ट के मामले बाहर ही सुलझा लें। सेहत को लेकर धन खर्च हो सकता है। अचल संपत्ति के मामलों में उदासीनता बनी रहेगी। इस समय आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा।

धनु राशि
गुप्त संबंधों का खुलासा हो सकता है, इसके कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। हालांकि विद्यार्थियों के लिए समय ये समय अनुकूल रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य पर खर्च अधिक होगा। बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

मकर राशि
राजनीति में किस्मत आजमा रहे लोगों के लिए समय अनुकूल फल देने वाला है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है। इससे आपको फायदा मिल सकता है। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। सरकारी विभागों में कार्य कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। 

कुंभ राशि
अपनी योग्यता और साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। 

मीन राशि
आपको हर काम सावधानी पूर्वक करना होगा, नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी में कोई आपके विरुद्ध षड़यंत्र कर सकता है।

ये भी पढ़ें
 

Guru Rashi parivartan April 2022: 12 साल बाद मीन राशि में आया गुरु, इन 4 राशियों के शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

Rashi Parivartan April 2022: सूर्य के मेष राशि में आने से बनेगा त्रिग्रही योग, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान?
 

Share this article
click me!