राहु काल में इस तरह के काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम से पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है और राहु काल को किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए किसी शुभ कार्य को करने से पहले राहु काल पर जरूर विचार किया जाता है। 

rohan salodkar | Published : Jul 4, 2019 9:46 AM IST / Updated: Jul 12 2019, 01:48 PM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम से पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य अच्छे फल प्रदान करते हैं। मान्यता के अनुसार यदि भूलवश कोई शुभ कार्य अशुभ मुहूर्त में हो जाए तो इसका विपरीत परिणाम होता है। हिंदू धर्म में राहुकाल को किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए किसी शुभ कार्य को करने से पहले राहुकाल पर जरूर विचार किया जाता है। 

क्या होता है राहुकाल? 

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना गया है। यह ग्रह अशुभ फल प्रदान करता है। इसलिए इसके आधिपत्य का जो समय रहता है, उस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माने गए हैं। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के समय में से आठवे भाग का स्वामी राहु होता है। इसे ही राहुकाल कहते हैं।

यह प्रत्येक दिन 90 मिनट का एक निश्चित समय होता है, जो राहुकाल कहलाता है। प्रत्येक स्थान पर एवं ऋतुओं में अलग अलग समय पर सूर्योदय एवं सूर्यास्त होता हैं। अत: हर जगह पर राहुकाल का समय अलग-अलग होता हैं किंतु प्रत्येक वार पर इसके स्टैंडर्ड समय के अनुसार राहुकाल मान सकते हैं।

Latest Videos

किस दिन कब होता है राहुकाल?

1. ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को राहुकाल का स्टैंडर्ड समय सुबह 07:30 से 09 बजे तक माना गया है।

2. मंगलवार को दोपहर 03 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहता है।

3. बुधवार को दोपहर 12 से 01:30 बजे तक का समय राहुकाल होता है।

4. गुरुवार को राहुकाल का स्टैंडर्ड समय दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहता है।

5. शुक्रवार को सुबह 10:30 से 12 बजे तक के समय का स्वामी राहु होता है।

6. शनिवार को सुबह 09 से 10:30 बजे तक राहुकाल होता है।

7. रविवार को राहुकाल का समय शाम 04:30 से 06 बजे तक रहता है।


राहुकाल में कौन-से काम नहीं करने चाहिए...


1. राहुकाल में नया बिजनेस नहीं शुरू करना चाहिए।

2. इस दौरान कोई यज्ञ आदि भी नहीं करने चाहिए।

3. राहुकाल में कोई बड़ा सौदा करने से भी बचना चाहिए।

4. राहुकाल में कोई शुभ काम जैसे सगाई, विवाह, गृह प्रवेश भी नहीं करना चाहिए।

5. राहुकाल में यात्रा करने से बचना चाहिए और यदि जरूरी हो तो पान, दही या कुछ मीठा खाकर घर से निकलना चाहिए।

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो