सिंह से कन्या राशि में आया मंगल, जानें आपकी राशि पर कैसा होगा इस ग्रह के परिवर्तन का असर

Published : Sep 27, 2019, 08:58 PM IST
सिंह से कन्या राशि में आया मंगल, जानें आपकी राशि पर कैसा होगा इस ग्रह के परिवर्तन का असर

सार

25 सितंबर की रात से मंगल राशि परिर्वतन कर सिंह से कन्या में आ चुका है। मंगल इस राशि में 10 नवंबर रहेगा।

उज्जैन. मंगल के राशि बदलने से 12 राशियों के जीवन में प्रॉपर्टी, लेन-देन, निवेश आदि से संबंधित अनेकक बदलाव होंगे। जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा मंगल के राशि परिर्वतन का असर-

मेष
मंगल के कन्या राशि में होने से शत्रु पराजित होंगें और आप सफलता मिलेगी। उधार या लोन लौटा पाएंगे। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। खर्चा भी बढ़ सकता है।

वृष
आपके लिए चुनौति भरा समय रहेगा। जॉब में संभलकर रहना होगा। दुश्मनों से भी बचकर रहें। बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना बन रही है, आपको संभलकर रहना होगा।  

मिथुन
आपका मन अशांत रहेगा। कोई करीबी इंसान आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बुखार या रक्त संबंधी समस्या होने की संभावना बन रही है। माता की सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

कर्क
मंगल के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मंगल के प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। भाई की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

सिंह
परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की सोच रहे हैं तो, सावधान रहें। इस समय जीवनसाथी की सेहत में भी गिरावट आ सकती है।

कन्या
मंगल के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको सोच-समझकर बोलना होगा। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। हर तरह के नशे से भी बचकर रहना होगा। मंगल के कारण कामकाज में ज्यादा मेहनत होगी।

तुला
कन्या राशि में मंगल के आ जाने से जॉब और बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई ख़ास उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। आपको प्रॉपर्टी से संबंधित विशेष लाभ भी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक
पारिवारिक मामलों में आपके लिए समय अच्छा है। इन दिनों में आप प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको फायदा मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

धनु
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत ज्यादा करनी होगी और आपको उसका फायदा भी मिल सकता है। मंगल के कारण आपकी और जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा।

मकर
पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पारिवारिक मामलों पर मंगल का अशुभ असर पड़ सकता है। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस गोचरकाल में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ
मंगल के कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता बढ़ सकती है। मंगल के गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। इन दिनों में आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। मंगल के कारण इन दिनों में विवाद होने के योग भी बन रहे हैं।

मीन
विवाद बढ़ने के योग बन रहे हैं। मंगल के कारण आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। मंगल के कारण आप मेहनत ज्यादा करेंगे और उसका फायदा आपको आने वाले दिनों में भी मिल सकता है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज