
उज्जैन. 8 अगस्त, गुरुवार की की रात लगभग 3.30 पर मंगल कर्क राशि से निकलकर अपनी मित्र राशि सिंह में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार. मंगल इस राशि में 24 सितंबर 2019 तक रहेगा। 17 अगस्त को सूर्य भी सिंह राशि में आ जाएगा। इससे सिंह राशि वालों को विशेष लाभ होगा। मंगल के कर्क राशि छोड़ने से भारत को लाभ होगा। सेंसेक्स में उठाव होगा। अनाज सस्ता होगा एवं आतंकी घटनाओं में कमी आएगी। किस राशि पर मंगल के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा, जानिए-
मेष
राशि स्वामी मंगल के पंचम हो जाने से जमीन-जायदाद में लाभ होने की संभावना है। आय में भी सुधार होगा एवं विवादों की समाप्ति होगी। नए कार्य होंगे एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।
वृषभ
मंगल चतुर्थ हो जाएगा। यह समय कुछ चिंताजनक रह सकता है। माता से विवाद हो सकता है। कामों में अड़चनें एवं योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन
स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज के मामलें में सुधार दिखाई देगा। नौकरी पूर्व के समान ही रहेगी एवं व्यापार में यात्रा का योग बनेगा। कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क
लाइफ की मुश्किलें कुछ कम हो सकती हैं। पुराना विवाद हल हो सकता है। अपनी क्षमता का फायदा उठाने में सक्षम होंगे एवं जमीन एवं कर्ज संबंधी मामलों में सुधार होगा। योजनाएं सफल होंगी।
सिंह
मंगल का प्रवेश मंगलकारी होगा। 17 अगस्त से सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ ही सभी काम बनते चले जाएंगे। सभी मंगलकारी कामों में सफलता मिलेगी। विशेषकर विदेश जाने वालों को फायदा होगा।
कन्या
यह समय जमीन एवं ऋण के मामलों में संभलने का है। बिना वजह अपमान भी हो सकता है। करीब के लोग ही सहयोग प्रदान नही करेंगे। पानी के स्थान से दूर रहें एवं विवाद-जोखिम वाले काम न करें।
तुला
यह राशि परिवर्तन आय को बढ़ाने वाला एवं पिता से फायदा दिलाने वाला होगा। योग्यता का विकास होगा। जीवन साथी से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा एवं माधुर्य स्थापित होगा।
वृश्चिक
यह समय सुख एवं शांति प्रदान करने वाला होगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। घरेलू मोर्चे पर सफल होंगे। यात्रा का योग भी है। सम्मान प्राप्त होगा।
धनु
मंगल नवम हो जाएगा। यह स्थिति को सामान्य बनाएगा। रोगों में लाभ होगा एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। संतान से सहयोग कम मिलेगा। मन में निराशा रहेगी। काम के प्रति उदासीनता रहेगी। पैरों में दर्द एवं त्वचा में समस्या हो सकती है।
मकर
अष्टम मंगल होने से आय एवं ऋण संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। कारोबार में रफ्तार मध्यम हो सकती है। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। संभलकर रहें। जोखिम भरे काम न करें। परिवार में कलह हो सकती है।
कुंभ
सप्तम मंगल योजनाएं बिगाड़ सकता है। स्वयं के बल पर सफलता मिलेगी। साझेदारों से बचकर रहें। धार्मिक संगत बढ़ेगी। एलर्जी संबंधी बीमारीयां हो सकती हैं। कुछ दुखी करने वाले समाचार भी मिल सकते हैं। संतान से सुख प्राप्त होगा।
मीन
षष्ठम मंगल शुभकारी होगा। किसी बड़े पद ऑफर आ सकता है। मित्रों से मिलना होगा एवं ऋण संबंधी लाभ होगा। नए घर या जमीन को खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार के साथ रहने का मौका भी मिलेगा एवं कारोबारी योजनाएं सफल होंगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।