सोमवार को दिन भर रहेगा ये 1 अशुभ योग, जानें किन लोगों पर होगा इसका सबसे ज्यादा असर

Published : Aug 25, 2019, 07:40 PM IST
सोमवार को दिन भर रहेगा ये 1 अशुभ योग, जानें किन लोगों पर होगा इसका सबसे ज्यादा असर

सार

सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 26 अगस्त, सोमवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे जया एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस दिन दोपहर लगभग 2 बजे बुध राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। इसका असर भी सभी राशियों पर पड़ेगा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन- 

मेष
फायदा- आमदनी बढ़ सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। 
नुकसान- बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।

वृष
फायदा- नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदा पहुंचा सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। बनता हुआ काम रूक जाएगा। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें।
उपाय- चींटियों के लिए आटा डालें।

मिथुन
फायदा- परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

कर्क
फायदा- नौकरी में नया पद मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। पुराना विवाद भी हल हो सकता है।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी से अनबन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।

सिंह
फायदा- सैलरी में इजाफा हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा।
नुकसान- किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

कन्या
फायदा-
लेखन के काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
नुकसान- सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद की संभावना है। दुश्मन हानी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।

तुला
फायदा- अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। 
नुकसान- किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- पुराना रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है।
नुकसान- कुछ खास कामों में आपसे गलती हो सकती है। किसी से झूठ न बोलें। जमीन-जायदाद के काम उलझ सकते हैं।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।

धनु
फायदा- रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

मकर
फायदा- समय पर सभी काम निपट जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।

कुंभ
फायदा- पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम न करें। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- किसी नदी में स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करें।

मीन
फायदा- निवेश के मामलों में नई प्लानिंग कर सकते हैं। मेहनत का पूरा फायदा आज मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। सोचे हुए काम नहीं होने से मन उदास होगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज