मासिक राशिफल: दिसंबर में होगा 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण, 4 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि

दिसंबर 2019 में साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा।

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2019 4:00 PM IST

उज्जैन. दिसंबर 2019 में साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। कुछ राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ तो कुछ के लिए परेशानी वाला होगा। जानिए कैसा रहेगा ये महीना आपके लिए-

मेष
फायदा- इस राशि वालों के लिए महीने का पहला सप्ताह अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। लोगों की मदद करेंगे। बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। इस महीने कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
नुकसान- महीने के बीच में नेगेटिविटी से परेशान रहेंगे। आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। फालतू खर्चे भी होंगे महीने के आखिरी दिनों में खुद पर ध्यान देंगे। बिजनेस में जोखिम न लें। अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें।

वृष
फायदा- बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोगों से संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में जोखिम लेंगे और सफल भी होंगे। महीने के बीच में आपको सम्मान मिलेगा। इन दिनों में आपको पुराने किए गए कामों की तारीफ और फायदा दोनों मिलेगा।
नुकसान-  महीने की शुरुआत में सितारों का मिला-जुला असर आप पर रहेगा। नौकरी या बिजनेस की टेंशन भी बनी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। महीने के आखिरी दिनों में आपको सावधान रहना होगा। साथ या आसपास के कुछ लोगों से नुकसान भी हो सकता है। कोई बुरी खबर भी मिल सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र अर्पित करें।

मिथुन
फायदा- महीने के शुरुआती दिनों में कोर्ट केस के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी के कामों में भी फायदा होगा। महीने के बीच में कुछ ऐसे काम शुरू करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। आपका सम्मान भी बढ़ेगा। इन दिनों में सम्पत्ति के मामलों में भी आप भाग्यशाली हो सकते हैं। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी।
नुकसान- खरीदारी में सावधान रहें। नुकसान हो सकता है। सोच-विचार कर काम करें। खानपान पर ध्यान दें। फालतू खर्चा बढ़ेगा । एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर उजागर होंगे। महीने के कुछ आखिरी दिनों में सिरदर्द रहेगा। बिजनेस और नौकरी में सावधान रहें। कामकाज ज्यादा रहेगा।
उपाय- ऊं गं गणपतयै नम: ये मंत्र 3 बार बोलकर घर से निकलें।

कर्क
फायदा- महीने की शुरुआत में कामों में सफलता मिलेगी। किसी नेता अधिकारी या बड़े आदमी से मुलाकात होने से फायदा होगा। भावुक रहेंगे रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। बीमा, शेयर या किसी तरह के निवेश में आप व्यस्त हो सकते हैं। खरीदारी में समय बीतेगा। सोसाइटी में इज्जत बढ़ेगी।
नुकसान- दूसरों की मदद सावधानी से करें। आप खुद किसी मामले में उलझ भी सकते हैं। महीने के बीच में पैसा भी खर्चा होगा। प्रेम संबंधों के कारण तनाव रहेगा। जॉब स्विच कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले सामने आएंगे। अचानक परेशानियां भी आ सकती हैं। जोखिम भरे कामों से दूर ही रहें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह
फायदा- महीने के बीच में इनकम बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। रुका हुआ या उधार पैसा मिलेगा। बिजनेस में स्थितियां सुधर जाएगी। फायदा होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। सम्पत्ति के विवाद किसी की मदद से पूरे हो जाएंगे। नौकरी और बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में रहेंगी।
नुकसान- महीने की शुरुआत में सावधान रहें। आर्थिक स्थिति डगमग हो सकती है। बिजनेस में कोई बडा सौदा हाथ से निकल सकता है। अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दुश्मन आपके विरुद्ध कोई योजना बना सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
महीने की शुरुआत सुखद रहेगी। सेहत पर ध्यान देंगे। पार्टनर से संबंधों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए काम करने का मन बना सकते हैं। महीने के बीच में एक्स्ट्रा इनकम के योग हैं। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है।
नुकसान- कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। साथ के कुछ लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। सावधान रहें। अवैधानिक कामों से दूर रहें। नौकरी और बिजनेस में काम का दबाव रहेगा। कामकाज में उथल-पुथल रहेगी, जिसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल के फूल चढ़ाएं।

तुला
फायदा- महीने की शुरूआत ठीक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाएंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- यात्रा से धन और समय का नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव और फालतू खर्चा भी इस महीने में हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसे जुड़े लोगों या रिश्तेदारों के कारण अस्पताल आना-जाना लगा रह सकता है। किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

वृश्चिक
फायदा- महीने के आधे दिनों बाद आपके लिए समय ठीक हो जाएगा। ऑफिस और फील्ड में साथ के कुछ लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। संतान से सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग भी बनेंगे। अधूरे काम पूरे होने के चांस ज्यादा रहेंगे।
नुकसान- महीने के शुरुआती दिनों में फालतू खर्चा बढ़ सकता है। तनाव भी रहेगा। कुछ काम अधूरे भी हो सकते हैं। समय ठीक नहीं रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी रहेंगी। कुछ पुराने विवाद भी सामने आ सकते हैं। कोई खास व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।
उपाय- चींटियों के लिए आटे में शक्कर मिलाकर डालें।

धनु
फायदा- दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपके बहुत से शौक पूरे हो सकते हैं। भोग और विलासिता पर खर्चा और बढ़ सकता है। ये महीना आपके जीवन में कुछ अच्छे और सुखद बदलाव लाने वाला रहेगा। इस महीने में आपके बहुत से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- सोचे हुए कुछ काम पूरे नही होने से मन उदास रहेगा। महीने के अंत में कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। महीने के कुछ दिनों में आपके खर्च और बढ़ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किए गए प्रयासों में असफलता मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

मकर
फायदा- महीने की शुरुआत में धन लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। महीने की शुरुआत में आपको फालतू खर्च से थोड़ी राहत मिल सकती है। इन दिनों में आपकी कुछ योजनाएं पूरी हो जाएंगी और उससे आपको फायदा भी मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है।
नुकसान- महीने के बीच में आपकी परेशानियां थोड़ी बढ़ भी सकती है। रोजमर्रा के कामों में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती है। गोचर कुंडली के कुछ ग्रह महीने के बीच में आपको विवादों में उलझा सकते हैं। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- सुहागिन महिला को लाल चूड़ियां और कुंकुम भेंट करें।

कुंभ
फायदा-  महीने की शुरुआत आपके लिए सामान्य रहेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से फायदा हो सकता है। आप अपने काम से लोगों को प्रभावित भी करेंगे। इस महीने में रोजमर्रा के काम पूरे तो हो जाएंगे। साथ ही कुछ जरूरी कामों से भी आपको फायदा मिल सकता है।
नुकसान- बिजनेस के कुछ सौदे अटक सकते हैं। उधारी वाले सौदे भी सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय थोड़ा उंचा-नीचा हो सकता है। अधिकारियों से मतभेद होंगे। इस महीने के कुछ दिनों में सुख-सुविधा और भोग-विलासिता पर आपका खर्चा बढ़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें।

मीन
फायदा- महीने की शुरुआत में धन लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। फालतू खर्च से थोड़ी राहत मिल सकती है। आपकी योजनाएं भी पूरी होंगी। आपको योजनाओं से फायदा भी मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है। साथ के कुछ लोग जरूरी कामों में मदद करेंगे।
नुकसान- गोचर कुंडली के सितारे आपको विवादों में उलझा सकते हैं। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम भी रुक सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस महीने आप उधार पैसा देने से बचें। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इस महीने मीन राशि वाले लोगों को भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी।
उपाय- गरीबों को कंबल और तिल का दान करें।

Share this article
click me!