
उज्जैन. शुक्र बृहस्पति से समभाव रखते है और बृहस्पति भी शुक्र के लिए अनुकूल ही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र ग्रह का कैसा असर होने वाला है...
मेष- व्यापार में वृद्धि और नौकरी में लाभ मिलेगा। सम्मान एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ- पैसों की तंगी से परेशान रहेंगे। कर्ज भी बढ़ सकता है। मूल्यवान सामान की रक्षा करें और अनजाने लोगों पर भरोसा न करें।
मिथुन- सातवां शुक्र आपके लिए लाभदायी रहेगा। अटके कार्यों को पूर्ण करवाएगा और दोस्तों से मुलाकात करवाएगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
कर्क- न लाभ न हानि वाली स्थिति रहेगी। गंभीरता में वृद्धि होगी। समाज में होने वाली घटनाओं से बेवजह चिंतित हो सकते हैं।
सिंह- पांचवां शुक्र अप्रत्याशित सफलता दिलवा सकता है। अनसोचे अच्छे कार्य होंगे एवं धन की प्राप्ति संभव है। सम्मान में वृद्धि होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।
कन्या- काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। बिजनेस में चुनौती मिलेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
तुला- तीसरा शुक्र शुभ फलदायी होगा। बिजनेस में लाभ होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक- शुक्र धनदायक योग बनाएगा एवं संतान को शुभ फल देने वाला होगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग हैं एवं कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करेगा।
धनु- शुक्र का राशि में होना प्रसन्नता बढ़ाएगा और बड़ी सफलता भी दिलाएगा। नवीन वस्तुओं की प्राप्ति होगी।
मकर- पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। मन उदास होगा एवं संशय बना रहेगा। स्वयं पर भरोसा ही सफलता दिलाने वाला होगा।
कुंभ- धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में वैचारिक समानता रहेगी एवं धन लाभ होगा।
मीन- दसवां शुक्र शुभ फल देने वाला होगा। कोई विशेष कार्य में सफलता दिलवाएगा एवं भौतिक वस्तुओं को खरीदने की लालसा रहेगी। धन की प्राप्ति करवाएगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।