शुक्र ने बदली राशि: मेष राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वृषभ राशि वाले हो सकते हैं परेशान

21 नवंबर, गुरुवार से शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में आ चुका है। इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शुक्र दैत्यों के गुरु हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 23, 2019 3:42 AM IST

उज्जैन. शुक्र बृहस्पति से समभाव रखते है और बृहस्पति भी शुक्र के लिए अनुकूल ही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र ग्रह का कैसा असर होने वाला है...

मेष- व्यापार में वृद्धि और नौकरी में लाभ मिलेगा। सम्मान एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ- पैसों की तंगी से परेशान रहेंगे। कर्ज भी बढ़ सकता है। मूल्यवान सामान की रक्षा करें और अनजाने लोगों पर भरोसा न करें।
मिथुन- सातवां शुक्र आपके लिए लाभदायी रहेगा। अटके कार्यों को पूर्ण करवाएगा और दोस्तों से मुलाकात करवाएगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
कर्क- न लाभ न हानि वाली स्थिति रहेगी। गंभीरता में वृद्धि होगी। समाज में होने वाली घटनाओं से बेवजह चिंतित हो सकते हैं।
सिंह- पांचवां शुक्र अप्रत्याशित सफलता दिलवा सकता है। अनसोचे अच्छे कार्य होंगे एवं धन की प्राप्ति संभव है। सम्मान में वृद्धि होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।
कन्या- काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। बिजनेस में चुनौती मिलेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
तुला- तीसरा शुक्र शुभ फलदायी होगा। बिजनेस में लाभ होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक- शुक्र धनदायक योग बनाएगा एवं संतान को शुभ फल देने वाला होगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग हैं एवं कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करेगा।
धनु- शुक्र का राशि में होना प्रसन्नता बढ़ाएगा और बड़ी सफलता भी दिलाएगा। नवीन वस्तुओं की प्राप्ति होगी।
मकर- पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। मन उदास होगा एवं संशय बना रहेगा। स्वयं पर भरोसा ही सफलता दिलाने वाला होगा।
कुंभ- धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में वैचारिक समानता रहेगी एवं धन लाभ होगा।
मीन- दसवां शुक्र शुभ फल देने वाला होगा। कोई विशेष कार्य में सफलता दिलवाएगा एवं भौतिक वस्तुओं को खरीदने की लालसा रहेगी। धन की प्राप्ति करवाएगा।
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़