राशिफल: बुध ने बदली राशि, 26 अगस्त तक रहेगा कर्क में, प्रेम विवाह करने वालों को मिलेगी सफलता

Published : Aug 08, 2019, 02:15 PM IST
राशिफल: बुध ने बदली राशि, 26 अगस्त तक रहेगा कर्क में, प्रेम विवाह करने वालों को मिलेगी सफलता

सार

बुध के मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करने से सारी राशियों पर असर होगा

उज्जैन. बुध मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 26 अगस्त तक बुध कर्क राशि में रहेगा। उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान बुध पूरी तरह मार्गी रहेगा। सूर्य एवं शुक्र पहले से ही कर्क राशि में है। सूर्य, बुध एवं शुक्र एक साथ कर्क राशि में होने से इस राशि वाले को प्रेम में सफलता मिलेगी एवं प्रेम विवाह करने वालों को भी सफलता प्राप्त होगी। अन्य राशियों पर इसका क्या असर होगा जानिए-

मेष
चतुर्थ बुध से व्यापार में नुकसान हो सकता है। मूत्र विकार एवं गले के रोग की समस्याएं हो सकती है। भाइयों से विवाद हो सकता है।

वृषभ
राशि स्वामी शुक्र के साथ बुध कर्क में तृतीय रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य में तेजी रहेगी।

मिथुन
राशि स्वामी बुध द्वितीय रहेगा। धन की वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे एवं नए काम भी मिलेंगे। चिंता की समाप्ति होगी। जीवन साथी से रिश्तों में सुधार होगा।

कर्क
बुध के प्रवेश से इस राशि वालों को कोई विशेष लाभ नहीं होगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

सिंह
द्वादश बुध के कारण व्यापार में संभलकर रहें। उधार देने से बचें एवं कार्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आय में बाधा आ सकती है। नींद की अधिकता होगी।

कन्या
राशि स्वामी बुध एकादश होने से आय में वृद्धि हो सकती है। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। घूमने जाने का मौका मिलेगा। काम की गति तेज रहेगी।

तुला
आपकी राशि से बुध दसवे स्थान पर रहेगा। इससे न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक
बुध नवम रहेगा। इस राशि का शत्रु होने से भाग्य को बाधित रहेगा, किंतु गुरु के प्रभाव से बुध का असर ज्यादा नही हो पाएगा। नए काम मिलेंगे। मेहनत सफल होगी।

धनु
अष्टम बुध कार्य क्षेत्र में बाधा उत्पन्न करेगा। व्यापार एवं नौकरी में सतर्क रहें। झूठे आरोप लग सकते हैं। पराक्रम कमजोर होगा एवं धन हानि की संभावना है।

मकर
जीवन साथी से तनाव समाप्त होगा। व्यापार एवं नौकरी उत्तम रहेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम विवाह वालों को सफलता मिलेगी।

कुंभ 
कुछ जरूरी काम भूल सकते हैं। कार्य करने में आलस्य होगा एवं नींद ज्यादा आएगी। काम से मन उचाट होगा। शत्रुओं की वृद्धि भी होगी।

मीन
कार्य क्षेत्र का विस्तार एवं व्यापार में लाभ के आसार बनेंगे। धन लाभ होगा एवं नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज