राशिफल: 1 शुभ और 2 अशुभ योगों में बीतेगा रविवार, चंद्रमा की राशि परिवर्तन का भी होगा असर

Published : Aug 11, 2019, 12:10 AM IST
राशिफल: 1 शुभ और 2 अशुभ योगों में बीतेगा रविवार, चंद्रमा की राशि परिवर्तन का भी होगा असर

सार

रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा, इसका असर रविवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा।

उज्जैन. 11 अगस्त, रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पवित्रा एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा। रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अशुभ योग भी बन रहे हैं। शनिवार की रात चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। इसका असर रविवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कोई नया काम आपको मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस के टारगेट पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। 
नुकसान- गुस्से में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कानूनी मामलों में न फंसे। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाएं।

वृष
फायदा- धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सही समय पर दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- किसी भी काम में उतावलापन न दिखाएं। छोटी बात पर बड़ा मुद्दा बन सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
उपाय- घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

मिथुन
फायदा-
आपकी सफलता पर सभी को गर्व होगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे।
नुकसान- पैसों की स्थिति को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी की मदद नहीं मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक नहीं है।
उपाय- एकश्लोकी रामायण का पाठ करें।

कर्क
फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- आज काम की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पानी में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

सिंह
फायदा- पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
नुकसान- किसी मामले में असफलता का डर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। पुरानी बीमारी के कारण पैसा खर्च हो सकता है।
उपाय- घर की छत पर बर्तन में पानी भरकर रखें।

कन्या
फायदा-
पुराने काम आज सहजता से निपट जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन और मनचाहा तबादला हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लें। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करके घर से निकलें।

तुला
फायदा-
बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- किसी से बेवजह न उलझें। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। थकान के कारण आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। 
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- चतुराई और समझदारी से अपना काम निकाल लेंगे। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। अनचाहा काम भी ऑफिस में करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

धनु
फायदा- ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- भाइयों से विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की राय लेकर ही कोई काम करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

मकर
फायदा- अचानक मनोरंजक यात्रा के योग बन सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक है। संतान की सफलता से मन खुश होगा।
नुकसान- नई संपत्ति खरीदने के पहले ठीक से जांच-परख लें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- रोटी के ऊपर मिठाई रखकर गाय को खिलाएं।

कुंभ
फायदा- आपके लिए गए फैसले सही साबित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। काम में मन कम ही लगेगा। पति-पत्नी में बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे- कॉपी, पेन आदि का दान करें।

मीन
फायदा- किसी की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
नुकसान- यात्रा पर जाने से बचें, दुघर्टना के योग बन रहे हैं। कोई मंहगी वस्तु चोरी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। 
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?