राशिफल: रविवार को बन रहे हैं 4 शुभ योग, सुबह चंद्रमा बदलेगा राशि, कैसा बीतेगा आपका दिन?

Published : Aug 17, 2019, 08:03 PM IST
राशिफल: रविवार को बन रहे हैं 4 शुभ योग, सुबह चंद्रमा बदलेगा राशि, कैसा बीतेगा आपका दिन?

सार

रविवार को चर, स्थिर, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 18 अगस्त, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर में लगभग 3.22 से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सुबह लगभग 8.45 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन राशि में आ जाएगा।

मेष
फायदा- कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
नुकसान- लापरवाही से बनते काम बिगड़ सकते हैं। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।

वृष
फायदा- बिजनेस में सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार हो सकते हैं। 
नुकसान- संतान से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव होगा। कानूनी मामलों से दूर ही रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- पुराने अधूरे काम आज निपट सकते हैं। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 
नुकसान- पैसा उधार देने से आपको बचना होगा। मन में किसी तरह की चिंता या डर रहेगा। कोई भी नया काम सावधानी से शुरू करें।
उपाय- ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलकर घर से निकलें।

कर्क
फायदा- साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।

सिंह 
फायदा- रोजमर्रा के जरूरी काम आज निपट जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में बड़े सौदे आज हो सकते हैं। 
नुकसान- विवाद में पैसा और समय खराब हो सकता है। अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो सकती है। योजनाओं में सफलता मिलेगी। निवेश से फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है। किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को केले का भोग लगाएं।

तुला
फायदा- समझदारी से बड़ा विवाद टल सकता है। परिवार में सभी आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 
नुकसान- जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। रक्त संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक
फायदा- करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके फैसले सही साबित होंगे।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

धनु
फायदा- सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। कोई महंगी चीज गुम या चोरी हो सकती है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

मकर
फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- बिना सोचे समझे कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- भैरव मंदिर में दही-गुड़ का भोग लगाएं।

कुंभ
फायदा- भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है। गैरकानूनी काम करने से बचें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मीन
फायदा- पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।  
नुकसान- पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा खर्चा हो सकता है। आज का काम कल पर न टालें। 
उपाय- किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?