
उज्जैन. शनि के राशि बदलते ही कई राशियों पर से ढय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है तो कुछ राशियों पर शुरू हो जाता है। शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश भी कहा जाता है। यानी यही ग्रह मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करता है। 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा किन राशियों को होगा, आगे जानिए…
मेष राशि
शनि के कुंभ राशि में आने से इस राशि के लोगों का शानदार इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। नई नौकरी खोजने के लिए भी समय उत्तम है। शनि की ये स्थिति आपके लिए शुभ फल देने वाली है। शनि का दसवें स्थान पर होना आपकी हर इच्छा पूरी करवा सकता है। विद्यार्थियों के लिए को मनचाही सफलता मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम इस दौरान हो सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर आप नया मुकाम हासिल करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में शनि नौवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं, जो इनके लिए शुभ फलफायद होते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन धन लाभ के योग बनाएगा। इन्हें परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शनि के गोचर से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। नौकरी में भी नए अवसर मिल सकते हैं। पुरानी बीमारियों में भी आराम मिलेगा। सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे। बच्चों के कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के अवसर बनते नजर आ रहे हैं प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, भविष्य में इससे आपको फायदा हो सकता है। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनि के राश परिवर्तन से समय आपके अनुकूल रहेगा।
धनु राशि
अगर आप लंबे समय से किसी मुसीबत में फंसे हैं तो उस स्थिति से बाहर आ सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपके किसी से कोई कर्ज ले रखा है तो वह भी समय पर चुकता कर देंगे। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा, साथ ही मनचाही जगह तबादला भी हो सकता है।
मीन राशि
इस राशि के लोगों के पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। पैसों की तंगी दूर होगी और आर्थिक परिस्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी। आय के साधन एक से अधिक हो सकते हैं। आपके पुराने संबंध इस समय काम आएंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Shani Transit 2022: शनि के राशि बदलते ही बनेगा अशुभ योग, 17 मई तक ये 4 राशि वालें रहें सावधान
Guru Ke Upay: गुरु के राशि बदलने से इन 4 राशियों को होगी परेशान, बचने के लिए करें ये 10 आसान उपाय
एक राक्षस के शरीर के दो हिस्से हैं राहु-केतु, ये उपाय करने से दूर हो सकता है इनका अशुभ प्रभाव
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।