Shukra Gochar 2022: शुक्र के राशि बदलने से 9 राशि वालों को होगा फायदा, देश-दुनिया पर भी होगा असर

Published : Nov 09, 2022, 10:25 AM IST
Shukra Gochar 2022: शुक्र के राशि बदलने से 9 राशि वालों को होगा फायदा, देश-दुनिया पर भी होगा असर

सार

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में ऐशो-आराम व शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है। ये ग्रह जब अशुभ स्थिति में हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन काफी परेशानियों में गुजरता है।  

उज्जैन. शुक्र ग्रह को चमकीला ग्रह भी कहते हैं। ये ग्रह अपने नाम के अनुसार काम भी करता है। यानी शुक्र ग्रह यदि शुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में हर सुख मिलता है। वर्तमान में ये ग्रह तुला राशि में अस्त है, जो इसकी स्वयं की राशि है। इसी अवस्था में ये ग्रह 11 नवंबर, शुक्रवार को ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह 23 दिनों तक इसी राशि में रहेगा यानी 5 दिसंबर तक। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशि के लोगों पर भी होगा। आगे जानिए शुक्र (Shukra Ka Rashifal) के राशि परिवर्तन का असर…  

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्र के राशि परिवर्तन से अर्थव्यवस्था पर इसका असर दिखाई देगा। सोना-चांदी व अन्य कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। 
- इसके अलावा अनाज, कपड़े, मशीनरी व सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े बिजनेस में तेजी आ सकती है और कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। खाने-पीने से जुड़े बिजनेस पर भी पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। 
- शुक्र के राशि परिवर्तन से राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। मौसम की बात की जाए तो देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश तो कहीं उमस के कारण लोग परेशान हो सकते हैं।

इन 9 राशि वालों के लिए बनेगी शुभ स्थिति 
- डॉ. मिश्र ने के अनुसार, शुक्र के राशि परिवर्तन से 9 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता नजर आ रहा है। ये 9 राशियां इस प्रकार हैं- मेष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन। 
- इन राशि वालों को बिजनेस और नौकरी दोनों में फायदा होगा। पैसों से जुड़े कोई मामले अटके हैं तो वह भी पूरे हो सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। 
- लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक रहेगा यानी किसी तरह की कोई परेशानी इन 9 राशि वालों के सामने नहीं आएगी। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
- वहीं अन्य 3 राशि (वृष, मिथुन और कुंभ) वालों को शुक्र के राशि परिवर्तन से मिला-जुला असर होगा। यानी न तो इन्हें कोई फायदा होगा और न ही कोई नुकसान। 


ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope November 2022: इस महीने किसका साथ देंगे सितारे, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Aghan Month 2022: अगहन मास 9 नवंबर से, जानें इस महीने के महत्व और व्रत-त्योहारों के बारे में


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज