Shukra Gochar December 2022: शुक्र के राशि बदलने से इन 3 राशि वालों पर आएगी मुसीबत

Published : Dec 24, 2022, 02:22 PM IST
Shukra Gochar December 2022: शुक्र के राशि बदलने से इन 3 राशि वालों पर आएगी मुसीबत

सार

Shukra Gochar December 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौर मंडल के सभी 9 ग्रह समय-समय पर राशि और चाल बदलते हैं। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलता है।   

उज्जैन. शुक्र ग्रह 9 ग्रहों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये ग्रह सुख-सुविधा और ऐशो-आराम प्रदान करता है। जिसकी कुंडली में ये शुभ होता है, उसे अपने जीवन में सभी तरह के सुख मिलते हैं। (Shukra Gochar December 2022) ये ग्रह लगभग 45 से 60 दिनों में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 29 दिसंबर को ये ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। शुक्र का ये राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। 3 राशि वालों के लिए ये राशि परिवर्तन अशुभ रहने वाला है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां… 


मिथुन राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से नौकरीपेशा लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अतिरिक्त टारगेट मिलने से तनाव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में भी मनचाहा लाभ नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा खर्च परेशानी बढ़ा सकता है।

वृश्चिक राशि
दबाव के चलते नौकरी छोड़ने का मन हो सकता है, लेकिन ये समय ठीक नहीं है। इस समय पैसा भूलकर भी किसी को उधार न दें, नहीं तो लंबे समय को वो पैसा आपको मिलेगा नहीं। अन्य मामलों में संतुष्टि बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास के चलते बने-बनाए मामले बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में अहंकार के चलते तनाव आ सकता है। आंखों से जुड़ी कोई बीमारी परेशान करेगी।

धनु राशि
इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। करियर से जुड़े मामले अटक सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और न ही किसी कागज पर बिना पढ़े साइन करें। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपका तनाव बढ़ा सकती है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के मामले सामने आने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Yearly Rashifal 2023: ज्योतिष, टैरो और न्यूमरोलॉजी से जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023


Trigrahi Yog Makar Rashi: मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज