Surya Grahan 2022 Ka Rashifal: किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ रहेगा ये सूर्य ग्रहण? जानें राशिफल से

Surya Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 24 अक्टूबर, मंगलवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण बहुत ही खास है क्योंकि कई सालों बाद दीपावली पर ग्रहण का संयोग बन रहा है। ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा एक दिन बाद की जाएगी।
 

Manish Meharele | / Updated: Oct 25 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. सूर्य ग्रहण होना एक आम खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 24 अक्टूबर, मंगलवार को होने जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, शाम 04.22 से सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो 06.25 तक रहेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत सहित अन्य कई देशों में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक और ज्योषिय महत्व माना जाएगा। सभी राशियों (Surya Grahan 2022 Ka Rashifal) पर भी इसका असर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए सूर्य ग्रहण का संपूर्ण राशिफल…

मेष राशि 
इस राशि के लोगों को अपने साथियों व परिजनों की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन्हें कुछ भी काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। पैसों के मामले भी सावधान रहने की जरूरत है।

वृष राशि 
इस राशि वालों के कई दुश्मन होते हैं। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते दुश्मन अचानक सक्रिय हो सकते हैं, जिसके चलते बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। समय अनुकूल नहीं है तो बिना सोचे-समझे कोई काम न करें।

मिथुन राशि 
इस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को संतान से सुख मिल सकता है और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लेन-देन करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। 

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों को किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी, काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा। तनाव के कारण अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। पुरानी बीमारी एक बार फिर से ऊभर सकती है।

सिंह राशि 
इस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण सामान्य फल देने वाला रहेगा। यानी इन्हें न तो कोई फायदा होगा और न कोई नुकसान। इनके जीवन में जैसी स्थिति चल रही है, आगे भी वैसे ही चलती रहेगी।

कन्या राशि 
इस राशि के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। अनैतिक कामों के कारण कोट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घटना-दुर्घटना के योग इस समय बन रहे हैं। गलत कामों से दूर ही रहें तो अच्छा है।

तुला राशि 
धैर्य से काम लेते हुए उचित निर्णय लें। चूंकि सूर्य ग्रहण इसी राशि में होने जा रहा है, इन लोगों को बहुत ही सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई बड़ी घटना इन लोगों के साथ हो सकती है।

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। खर्च भी संभलकर करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात इनको परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु राशि 
इस राशि के लोगों को आर्थिक फायदा होता नजर आ रहा है, लेकिन ये लोग किसी दूसरे को पैसा उधार देने से बचें। कहीं अटका हुआ पुराना पैसा इन्हें मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि 
इस राशि के लोगों को काम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन भविष्य में इसका फायदा भी इन्हें जरूर मिलेहा। पिता से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। समय अनुकूल है, इसलिए अन्य मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि 
इस राशि के लोगों को किस्मत का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। बनते हुए काम अटक सकते हैं। थोड़ा धैर्य पूर्वक सोचने पर अपनी गलतियों में सुधार करें। जल्दी ही आपका अच्छा समय आ सकता है।

मीन राशि 
सूर्य ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों को बहुत संभलकर रहना होगा, नहीं तो इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना घट सकती है। कोशिश करें कि कोई बड़ा फैसला इस दौरान न करें और न कोई बड़ा सौदा। 


ये भी पढ़ें-
 

Surya Grahan 2022: 13 दशक बाद सूर्य ग्रहण पर ग्रहों का अति दुर्लभ योग, 24 घंटे से ज्यादा रहेगा सूतक काल

Surya Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, जानें वो सब जो आप जानना चाहते हैं

Surya Grahan 2022: 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देंगे ये ग्रहण? जानें टाइमिंग व अन्य बातें
 

Share this article
click me!