
आज (24 अगस्त, शनिवार) सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा। शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन-
मेष
फायदा- नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुरानी संपत्ति से लाभ हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। समय पर पैसा न मिलने से परेशानी होगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
वृष
फायदा- पिता के सहयोग से नई संपत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- दुश्मन हावी होने को कोशिश करेंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- हनुमान के मंदिर में दीपक लगाएं।
मिथुन
फायदा- बिजनेस को लेकर सुखद यात्रा हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- हाथ आता पैसा रुक सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति का वाहन न चलाएं।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
कर्क
फायदा- आज आपकी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- आपका मित्र किसी मुसीबत में फंस सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।
सिंह
फायदा- संतान की सफलता से मन खुश होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- साझेदारी के बिजनेस में पैसा निवेश न करें। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध जल से करें।
कन्या
फायदा- अतिरिक्त आय के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
नुकसान- दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- जरूरतमंदों को वस्त्रों और भोजन का दान करें।
तुला
फायदा- किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। गुस्से में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।
वृश्चिक
फायदा- पैतृक संपत्ति का विवाद आज खत्म हो सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बॉस नाराज हो सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
धनु
फायदा- करियर को लेकर सही सलाह मिलेगी। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा निवेश न करें। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। बिना समझे किसी दूसरे के मामले में दखल न दें।
उपाय- श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।
मकर
फायदा- संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- खाने-पीने पर नियंत्रण रखें। गलत आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है
उपाय- भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं।
कुंभ
फायदा- पुराने रोग में आराम मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। उपचार में पैसा अधिक खर्च होगा।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
मीन
फायदा- पैसों की आवक से मन प्रसन्न रहेगा। मकान या भूमि खरीदने का मन बनेगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। संतान के कारण कोई परेशानी आ सकती है।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।