Surya Gochar August 2022: 17 अगस्त को सूर्य बदलेगा राशि, किसे मिलेगी गुड न्यूज और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

Surya Gochar August 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का समय भी निश्चित है। सूर्य हर 30 दिन में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 17 अगस्त, बुधवार को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
 

Manish Meharele | Published : Aug 16, 2022 8:46 AM IST / Updated: Aug 16 2022, 02:47 PM IST

उज्जैन. सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस बार ये ग्रह 17 अगस्त, बुधवार को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य 16 सितंबर तक रहेगा। सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश बहुत ही शुभ रहेगा क्योंकि ये इसकी स्वयं की राशि है। यानी सिंह राशि का स्वामी स्वयं सूर्य ही है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य के राशि बदलने से सूर्य-शनि का दृष्टि संबंध भी खत्म हो जाएगा। जिसका शुभ प्रभाव सभी के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए 12 राशियों पर कैसे होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…

मेष राशि 
सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को शुभ फल मिलेंगे, लेकिन इन्हें हर काम सावधानी से करना होगा। अगर ये कोई योजना बना रहे हैं, तो उसमें भी इन्हें सफलता मिल सकती है। लेकिन लव लाइफ के मामलों में इन्हें थोड़ा संभलकर रहना होगा। 

वृष राशि 
इस राशि वालों को माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आने के योग इस समय बन रहे हैं।  साथ ही संपत्ति से जुड़े मामलों में भी विवाद हो सकता है। इन सभी की वजह से डिप्रेशन बढ़ सकता है।

Latest Videos

मिथुन राशि 
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। इससे इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग लेखन या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए भी ये समय शुभ रहेगा। सरकार की ओर से कोई मदद मिल सकती है, जिससे परेशानियां कम होंगी।

कर्क राशि
इस राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। इनकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी समय शुभ है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। खर्च अधिक होने से सेविंग खत्म हो सकती है। गुप्त बातें सबको पता चल सकती है।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को मनचाही सफलता इस समय मिल सकती है। इन्हें अपने काम में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ने सेरुके हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं।

कन्या राशि 
इस राशि के लोगों को वाहन संभालकर चलाना होगा क्योंकि इन्हें चोट-मोच लगने की आशंका है। आलस्य के कारण इनकी योजनाएं असफल हो सकती हैं। काम में मुश्किलें पहले से अधिक हो सकती हैं। फालतू खर्चा बढ़ सकता है, इस पर लगाम लगाने जरूरी है। आंखों से संबंधित रोग हो सकते हैं। 

तुला राशि
इस राशि के लोगों को लाइफ में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इनके दांपत्य जीवन के लिए भी ये समय अच्छा है। किसी मुश्किल स्थिति में दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। नौकरी और बिजनेस दोनों में ही शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं। पत्नी से भी सहायता मिलेगी।

वृश्चिक राशि 
इस राशि वालों का पैसा अगर कहीं अटका हुआ है तो वह इस समय मिल सकता है। ये समय इनके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। इन्हें बिजनेस में बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी में भी फायदा होने की उम्मीद है। 

धनु राशि 
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे इन्हें निकट भविष्य में फायदा होने के योग बन सकते हैं। इस समय आपको क्रोध से बचना होगा, नहीं तो भाइयों और दोस्तों से विवाद हो सकता है। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत ज्यादा करनी होगा, फल भी मनचाहा मिलेगा। 

मकर राशि
इस राशि के लोगों को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। इन्हें यात्राओं में नुकसान होने की आशंका भी बन रही है। दुश्मनों भी परेशान करने की पुरी कोशिश करेंगे, इसलिए संभलकर रहना होगा। कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। 

कुंभ राशि
इस राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले-जुले फल मिलेंगे। इनकी सेहत में सुधार होने के योग हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। 

मीन राशि 
इस राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में बदलाव के साथ-साथ सफलता के योग भी बन रहे हैं। सेहत के लिए अच्छा समय है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट के मामलों में सफलता मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: वो कौन-सा कृष्ण मंदिर हैं जहां जन्माष्टमी की रात दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

Karwa Chauth 2022: साल 2022 में कब किया जाएगा करवा चौथ व्रत, जानिए तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

Janmashtami 2022: कब मनाएं जन्माष्टमी पर्व? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आरती
 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।