रविवार को दिन भर रहेंगे 2 शुभ और 1 अशुभ योग, जानें इनका क्या होगा आप पर असर

Published : Aug 24, 2019, 07:02 PM ISTUpdated : Aug 24, 2019, 07:03 PM IST
रविवार को दिन भर रहेंगे 2 शुभ और 1 अशुभ योग, जानें इनका क्या होगा आप पर असर

सार

रविवार को सौम्य, हर्षण नाम के शुभ और वज्र नाम का अशुभ योग भी बन रहा है।

उज्जैन. 25 अगस्त, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण नाम का एक अन्य शुभ योग और वज्र नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। इस दिन दोपहर में लगभग 12 बजे चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

मेष
फायदा- नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय सही है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सुखद और फायदेमंद यात्रा हो सकती है।  
नुकसान- करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। 
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

वृष
फायदा- आज कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नया काम मिल सकता है।  पढ़ाई में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 
नुकसान- ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें। लाइफ पार्टनर पर गुस्सा हो सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल कपड़ा दान करें।

मिथुन
फायदा- कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। पैसे कमाने के अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से ज्यादा होगा। 
नुकसान- नकारात्मक विचारों में उलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद न आने से तनाव बढ़ सकता है। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।

कर्क
फायदा- धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपके ज्यादातर फैसले आज सही रहेंगे। 
नुकसान- समय का मैनेजमेंट ठीक से नहीं कर पाएंगे। उधार देने वाले परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। 
उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाएं।

सिंह
फायदा- नए कामों की सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के विवाद हल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुधार होने के योग बन रहे हैं। 
नुकसान- पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी पर मूड ऑफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।

कन्या
फायदा-
आज आपके काम की तारीफ होगी। बिजनेस में दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
नुकसान- काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जरूरी कामों में भी देरी होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीराम को तुलसी के दानों की माला अर्पित करें।

तुला
फायदा- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। पुरानी मेहनत का फायदा आज मिलेगा।
नुकसान- लाइफ पार्टनर पर ज्यादा खर्चा हो सकता है। आज आप बड़े फैसले न लें। किसी से बहस न करें। आपके दुश्मन हावी हो सकते हैं।
उपाय- गरीब महिला को कपड़ों का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आज आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। आपका पैसा उलझ सकता है। परिवार में भी विवाद होने की संभावना है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।

धनु
फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
नुकसान- समय पर काम निपटाने का दबाव रहेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।

मकर
फायदा- बिजनेस से जुड़ी पुरानी परेशानी सुलझ सकती है। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। आज सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- आपकी मेहनत की फल दूसरों को मिल सकता है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय-  किसी गरीब को जूतों का दान करें।

कुंभ
फायदा- कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। पति-पत्नी के विवाद सुलझ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस और नौकरी में नया काम शुरू न करें। अनियमित खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। दुश्मन नुकसान पहुंचा सकता है। 
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- दिखावे पर अधिक खर्च हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए घी का दान करें।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?