Surya Rashi Parivartan May 2022: सूर्य के राशि बदलते ही इन 4 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

Published : May 12, 2022, 11:29 AM IST
Surya Rashi Parivartan May 2022: सूर्य के राशि बदलते ही इन 4 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

सार

Sun Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को एक पद दिया गया है। उसी के अनुसार सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा जाता है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहते हैं।

उज्जैन. इस बार सूर्य 15, रविवार को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से यह वृष संक्रांति कहलाएगी। धर्म ग्रंथों में इसे पर्व यानी त्योहार कहा गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर किसी के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। वहीं कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आज हम आपको उन राशि के लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर सूर्य के राशि परिवर्तन का निगेटिव प्रभाव देखने को मिलेगा…

कर्क राशि
सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों के परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति के लेकर भाई-बहनों का विवाद कोर्ट में जा सकता है या कोर्ट में कोई मामला विचाराधीन है तो उसमें आपको असफलता मिल सकती है। पैसा आएगा तो नहीं, लेकिन खर्च भी जल्दी होगा यानी आप चाहकर भी बचत नहीं कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

तुला राशि 
इस राशि से आठवें भाव में सूर्य प्रवेश कर रहा है। आठवां सूर्य परेशानी बढ़ाने वाला होता है। इससे आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक कष्ट का सामना भी करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी आपको हानि होने के योग बन रहे हैं। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको परेशानी का अनुभव होगा। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशि
सूर्य इस राशि से छठे भाव में प्रवेश करेगा। सूर्य की ये स्थिति इस राशि के लोगों के लिए कष्टदायी रहेगी। खर्च में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से भविष्य में तंगी का सामना करना पड़ेगा। दुश्मन परेशान करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी बीमारी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ कामों में सफलता मिलेगी तो कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी शारीरिक रूप से हो सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी, क्योंकि चोट-मोच के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें-

Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों के शुभ होंगे अच्छे दिन, मिलेगी सफलता


Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज