Surya Gochar July 2022: 17 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य, क्या होगा आपकी लाइफ पर इसका असर?

Published : Jul 17, 2022, 01:47 PM IST
Surya Gochar July 2022: 17 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य, क्या होगा आपकी लाइफ पर इसका असर?

सार

Surya Gochar July 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है। इस बार सूर्य 17 जुलाई, रविवार को मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश कर चुका है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस बार ये ग्रह 17 जुलाई, रविवार को राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में आ चुका है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश कर्क संक्रांति कहलाएगा। इस राशि में ये ग्रह 17 अगस्त तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। किसी को सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिलेंगे तो किसी को अशुभ। आगे जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर देखने को मिलेगा…

मेष राशि
इस राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों ये रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर दौड़भाग की स्थिति बन सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है। 

वृषभ राशि
इस राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी बात छोटे भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश में नौकरी या पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है तो उसमें भी सफलता मिलती नजर आ रही है। कुल मिलाकर ये समय पैसों को लेकर आपके पक्ष में बना हुआ है। इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा।

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में योगदान के चलते इन्हें बड़ा पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग होने से हंसी-खुशी में समय बीतेगा। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं, जिसके चलते इनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। 

सिंह राशि
इस राशि के लोगों की किसी मामलें में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक तंगी के कारण भी परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। संतान से करियर से जुड़ी चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधी मामलों से दूर रहें तो अच्छा है, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।

कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेहा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आय के साधन भी बढ़ेंगे। आपके लिए गए निर्णयों की सभी लोग तारीफ करेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। 

तुला राशि
जो लोग आपके शत्रु हैं, वही इस समय आपकी मदद भी करेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारियों सा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी योजनाएं काम आएंगी। वाहन और संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि वालों का दांपत्य सुखमय रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिये भी एकदम सही है। ससुराल पक्ष से मिली मदद इनकी परेशानियां कम कर सकती हैं। समय पक्ष का बना हुआ है जो भी निर्णय लेंगे आगे जाकर सही साबित होगा।

धनु राशि
नौकरी में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र हो सकता है। वाद-विवाद कोर्ट के बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। जमीन-जायदाद अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले हल होंगे। मान सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी इस समय सेहत पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।
 
मकर राशि

नौकरी और बिजनेस के लिए समय ठीक है। कोर्ट से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। किसी तरह का कोई सरकारी टेंडर भी आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जरूर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से भी मतभेद हो सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

कुंभ राशि
प्रेम से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें नहीं तो बात आपके हाथ से निकल सकती है। बिजनेस से जुड़े काम दूसरे के हाथों में न सौपें। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने के प्रबल योग इस समय बन रहे हैं।

मीन राशि
काफी दिनों से अटका हुआ पैसा इस समय आपको मिल सकता है। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामलों में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेहा। आय के साधन बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 

ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 18 से 24 जुलाई 2022: मिथुन वाले रहेंगे टेंशन में, इस राशि वालों की लाइफ रहेगी रोमांटिक

Sawan Ke Rashi Anusar Uapy: सावन में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, टल जाएगा बुरे से बुरा समय

Sawan 2022: बनाना चाहते हैं बिगड़ी हुई किस्मत तो सावन में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय
 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज