गुरुवार को दिन भर रहेंगे 3 शुभ योग, जानिए अपना राशिफल

Published : Aug 07, 2019, 08:22 PM IST
गुरुवार को दिन भर रहेंगे 3 शुभ योग, जानिए अपना राशिफल

सार

गुरुवार को बन रहे शुभ योगों से हर राशि को होगा कुछ फायदा और कुछ नुकसान

उज्जैन. 8 जुलाई, गुरुवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा। गुरुवार को विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। 

मेष
फायदा: बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है। छिटपुट परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। 
नुकसान: जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाने से तनाव हो सकता है। ऑफिस में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय: भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं।

वृष
फायदा: करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान: सेविंग खत्म हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में उलझनें बढ़ सकती है। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय: तुलसी नामाष्टक मंत्र का जाप करें।

मिथुन
फायदा: लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान: ऑफिस में दूसरों काम भी आपको करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात पर टेंशन हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय: घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

कर्क
फायदा: पिता के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो भविष्य में फायदा पहुंचाएगी। निवेश से फायदा होगा।
नुकसान: किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है। पैसा कमाने का मौका हाथ से निकल सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय: पानी में काले तिल डालकर स्नान करें।

सिंह
फायदा: कारोबार बढ़ने से खुशी होगी। संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है।
नुकसान: पैसों के मामले में जोखिम न लें। आपकी बातों से किसी का दिल दुख सकता है। स्टूडेंट्स अपने नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।
उपाय: राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।

कन्या
फायदा: नए काम की शुरूआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। 
नुकसान: परिवार के बुजुर्गों की सेहत की चिंता हो सकती है। लालच में आकर गलत काम कर सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है।
उपाय: पक्षियों के लिए छत पर पानी रखें।

तुला
फायदा: संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में मान-सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में फायदेमंत्र यात्रा हो सकती है। 
नुकसान: कोई पुराना मामला आज फिर परेशान कर सकता है। जोखिम भरे सौदे करने से आपको बचना होगा। पैसा अटक सकता है।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल डालें और 7 परिक्रमा करें।

वृश्चिक
फायदा: कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान: बिजनेस को लेकर नया प्लान न बनाएं। संतान से किसी तरह की आशा न करें। काम में देरी से ऑफिस में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय: बहते पानी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

धनु
फायदा: व्यापार में तेजी से फायदा होगा। जमीन-जायदाद की बिक्री से भी लाभ होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान: ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय: चींटियों के लिए सुनसान जगह पर आटा डालें।

मकर
फायदा: संतान की मदद से बिजनेस में लाभ होगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान: वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-मोच लग सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। 
उपाय: पानी में हल्दी मिलाकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा: अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। लव लाइफ के विवाद खत्म हो सकते हैं। साझेदारी के कामों में फायदा होगा।
नुकसान: अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। धन हानि हो सकती है। मसालेदार भोजन करने से बचें। बदहजमी हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन
फायदा: करियर में आगे बढ़ने का मौका आज मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान: किसी करीबी व्यक्ति से तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा डिसीजन न लें। वर्क प्लेस पर विवाद होने की संभावना है।
उपाय: गरीबों को भोजन करवाएं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?