आज 1 शुभ और 2 अशुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें अपना राशिफल

Published : Aug 17, 2019, 08:00 AM IST
आज 1 शुभ और 2 अशुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें अपना राशिफल

सार

शनिवार को आनंद नाम का शुभ और कालदण्ड, अतिगण्ड नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं, जिनका हर राशि पर फायदा-नुकसान होगा।

उज्जैन. आज (17 अगस्त, शनिवार) सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में हुआ है। इसके बाद 12.46 से पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने का कालदण्ड नाम
का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड नाम का एक अन्य अशुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- करियर के मामले में दिन अच्छा है। सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। 
नुकसान- दुश्मनों से बचकर रहें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम या चोरी हो सकती है। ऑफिस में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृष
फायदा- नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
नुकसान- सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।

मिथुन
फायदा- निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- स्वार्थ की भावना आप पर हावी हो सकती हैं। खर्चा भी ज्यादा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी।
उपाय- भगवान शालिग्राम की मूर्ति तुलसी के पास रखें और पूजा करें।

कर्क
फायदा-
ग्रहों के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम का बोझ भी कम होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। 
नुकसान- दोस्तों से विवाद की संभावना बन रही है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- किसी भी मंदिर में धार्मिक ग्रंथ या किताब का दान करें।

सिंह
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

कन्या
फायदा-
आज आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा।
नुकसान- इटंरव्यू में सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- किसी गरीब की उपचार में मदद करें।

तुला
फायदा- बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। कोई नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। भाइयों से मदद मिल सकती है। 
नुकसान- पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है। अधूरे काम निपटाने में परेशानियां आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें। 
उपाय- काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।

वृश्चिक
फायदा- आज आप अपने वादे पूरे कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। 
नुकसान- किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। निवेश सावधानी से करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु
फायदा- रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। 
नुकसान- लापरवाही से हाथ आए मौके निकल सकते हैं। छिटपुट विवाद हो सकते हैं। मन में कुछ बेचैनी और तनाव भी हो सकता है। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

मकर
फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 
नुकसान- जल्दबाजी में कुछ जरूरी फैसले गलत हो सकते हैं। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं। 
उपाय- आंवले के वृक्ष की पूजा करें।

कुंभ
फायदा- मनचाही जगह तबादला हो सकता है। बहुत समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। 
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या मिठाई खिलाएं।

मीन
फायदा- पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। भाइयों का विवाद खत्म हो सकता है। 
नुकसान- किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। बिजनेस में उधार लेन-देन करने से बचें। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। 
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज