Virgo Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक राशिफल: साझेदारी के काम में हो सकता है नुकसान, दुश्मनों से बचकर रहें

कन्या राशि वालों के लिए साल 2022 मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। इस साल शनि आपकी राशि में पांचवें व छठे स्थान पर गतिशील रहेंगे, इसके चलते रोगों में आराम मिलेगा। साल की शुरुआत में केतु, मंगल और चंद्रमा का योग बन रहा है जो आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2021 4:14 PM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:16 PM IST

उज्जैन. (Virgo Horoscope 2022) शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। 13 अप्रैल तक गुरु आठवें स्थान पर होने से विद्यार्थियों को कोई खास सफलता नहीं मिल पाएगी। वर्ष के आरंभ में मंगल तीसरे स्थान पर होने से कोई बड़ा विवाद हो सकता है। बिजनेस में आप कई नए प्रयोग करेंगे। साझेदारी के कामों में अपने पार्टनर पर नजर रखें, नहीं तो हानि हो सकती है। आपमें आत्मविश्वास तो गजब का रहेगा, लेकिन इसी वजह से कुछ नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है। नौकरी में भी आपको शत्रुओं से बच कर रहना होगा इसके लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022... 

जनवरी
इस महीने मंगल-चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र धनु राशि का चौथे भाव में, बुध-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। इस महीने आपको कई स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी आनन्दमय होगा। आप किसी बड़ी वित्तीय संस्था से धन ले सकते हैं और कोई महंगी सम्पत्ति भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर की बाहरी या भीतरी सजावट पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। अच्छी सलाह से सही निर्णय लेने में सफल होंगे। बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। संतान की चिंता रहेगी। अचानक कुछ विचलित करने वाली घटना हो सकती है। विवाद करने वालों से दूर रहें। कार्यस्थल पर संभलकर कार्य करना होगा एवं विवादों से दूर रहना होगा। 

लव लाइफ: इस महीने जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण आप लाइफ पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इसका असर आपके दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ेगा। 

नौकरी-बिजनेस: अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपका विवाद हो सकता है। इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोग इस महीने बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से बिजनेस में मदद मिल सकती है। 

हेल्थ: इस महीने मानसिक परेशानियों का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपको कुछ साधारण रोग जैसे पेट में गड़बड़ी अथवा आंख के रोगों होने की संभावना है। 


फरवरी
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-मंगल धनु राशि का चौथे भाव में, बुध- शनि-चंद्रमा-सूर्य मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। आपको किसी भी तरह से सम्पत्ति की खरीदी, बिक्री या दलाली के मामलों में पड़ने से बचना चाहिए। खासकर फरवरी के अंतिम दिनों में किसी भी तरह के कानूनी विवाद से दूर रहने की सलाह सितारे दे रहे हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अपनी बात साबित करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। 3 फरवरी के बाद से समय पक्ष का हो जाएगा एवं सफलताएं मिलने लगेंगी। 8 फरवरी से सतर्क रहना होगा एवं विवादों से दूर रहें। कार्य स्थल पर संभलकर रहना होगा एवं लेन-देन में भी सावधानी रखें। गुप्त बातें लीक होने का खतरा है। निकट के लोग धोखा कर सकते हैं। 

लव लाइफ: जीवन साथी से संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम बना रहेगा। किसी बात पर विवाद हो सकता है, आपकी जीवनशैली या पारिवारिक संबंधों को लेकर जीवनसाथी असंतोष जताएगा। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी टारगेट के मामले में आपसे आगे निकल सकते हैं। बिना कागजी कार्यवाही के किसी प्रकार का सौदा ना करें। आपको कुछ लोगों से धोखा मिल सकता है। 

हेल्थ: पुराने रोगों से परेशानी बढ़ सकती है, सितारों की सलाह है कि हेल्थ को लेकर आप थोड़ी भी लापरवाही ना करें। चिकित्सकीय सलाह और दवाई नियमित रखें। 


मार्च
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि-शुक्र-चंद्रमा-मंगल-बुध मकर राशि का पांचवे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। कार्य स्थान पर विवाद थमेगा एवं सही ढंग से काम होंगे। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होंगी। सम्पत्ति से जुड़े किसी पुराने विवाद में समझौता या निपटारा हो सकता है। आपके प्रयासों से इस मामले में कोई लाभ मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। अपने प्रयासों में गति लाने का समय है। इस महीने आपको संतान से सुख प्राप्त हो सकता है। यात्रा की योजना है तो वो सुखदायक और आनंदपूर्ण रहने के संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों एवं महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी होगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: जीवन साथी से सब प्रकार से सुख की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। गृहस्थी सुखमय और आनंददायक रहेगी। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपको इस महीने थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल महसूस होंगी। काम का पूरा परिणाम मिलने में संदेह रहेगा। व्यापार में कोई मामला अगर कोर्ट में है तो इस महीने आपको राहत मिलने के संकेत हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीकठाक कहा जा सकता है। किसी तरह की बीमारी या कोई इंफेक्शन हो सकता है। कोई पुराना रोग है तो उसमें राहत मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। 


अप्रैल
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का पांचवे भाव में, शुक्र- गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के विवाद में आपके पक्ष में कोई मजबूत फैसला आ सकता है। कानूनी विवाद में विरोधियों पर हावी रह सकते हैं। नई सम्पत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। कार्य की अधिकता के साथ धन लाभ भी होगा। तय समय में काम होंगे एवं जमीन से लाभ होने की संभावना है। निवेश भी लाभदायक होंगे। परिवार में कोई आनंद उत्सव आयोजित हो सकता है। कुंटुंब के लोगों से मिलना होगा। घर में मेहमानों का आना भी होगा। संतान से सुख और भाइयों से सहयोग मिलेगा। बेहतर समय बना रहेगा। योग्यता से अधिक काम मिल सकता है। कार्य का क्रेडिट भी प्राप्त होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके लिए काफी भावनात्मक रहेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी। कुंवारे लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए ये समय आपको लाभ देगा। प्रमोशन और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। व्यापार के मामलों में आपको इस महीने सितारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई लाभकारी संपर्क मिल सकता है।

हेल्थ: इस महीने आप अपने शरीर के रोगों को हराने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कोई अच्छी जानकारी आपके हाथ लग सकती है। पुराने रोगों से सावधान रहें। 


मई
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि-मंगल कुंभ राशि का छठे भाव में, शुक्र-गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-राहु-सूर्य मेष राशि का आठवें भाव में, बुध वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। आपको थोड़ा मार्केट रिसर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। एक बड़ा मौका आपको मिल सकता है, जिससे आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। परिवार के लिए अच्छी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। भाइयों से थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है। माता से सुख मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य को लाभ होगा। परिवार का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। लक्ष्य प्राप्त होगा एवं संतान से सुख मिलेगा। माहांत में सब प्रकार के सुख रहेंगे। यात्रा सुखद होगी एवं मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। कोई परेशानी आप दोनों मिल कर दूर करेंगे। किसी तरह के विवाद का संकेत नहीं है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में इस महीने आप पूरी तरह अपनी प्लानिंग के अनुसार काम पूरे कर पाएंगे। अचानक आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस महीने आप अपनी योजना को अंजाम दे सकते हैं। कोई बड़ा लाभ व्यापार में आपको मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आप बीमारियों से काफी राहत महसूस करेंगे। पुराने रोगों में सुधार होगा। सेहत के लिए इस महीने आप कुछ विशेष प्रयास भी कर सकते हैं। 


जून
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि कुंभ राशि का छठे भाव में, गुरु-मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, राहु-शुक्र मेष राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध वृषभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति में लाभकारी सौदे आपके सामने आ सकते हैं। नया वाहन खरीदने और व्यापार के लिए भूमि-भवन खरीदने का भी मन बन सकता है। परिवार से तनाव और अस्थिरता दूर होगी। कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। जिससे परिवार में हर्ष रहेगा। मित्रों से मिलन होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य शैली बेहतर रहेगी। नए काम भी मिलेंगे। कीमती वस्तुओं की रक्षा करें एवं हर किसी पर भरोसा नहीं करें। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे एवं परिवार खुश रहेगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य में भी समय अच्छा रहने वाला है। कोई खुशखबर आपको मिल सकती है। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: काम अधिक रहेगा लेकिन आप समय पर अपने प्रोजेक्ट पूरे करने में सफल हो सकते हैं। कोई परेशानी नहीं आएगी। अधिकारियों और साथियों का सहयोग बना रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा कांट्रेक्ट आप हासिल कर सकते हैं। ये आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आप प्रयास करेंगे तो राहत मिलेगी।


जुलाई
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि कुंभ राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, मंगल-राहु मेष राशि का आठवें भाव में, शुक्र-बुध वृषभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। संतान से कोई सुखकारी जानकारी मिल सकती है। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। किसी पुरानी सम्पत्ति को बेचकर कुछ नई प्रॉपर्टी लेने का मन बनेगा। समस्याओं का निदान होगा एवं कई जगहों से एक साथ लाभ प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। आय बेहतरीन बनी रहेगी एवं कार्य समय पर होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से समर्थन मिलेगा। रिश्ते की मधुरता बरकरार रहेगी। आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण सूचना खुशियों को बढ़ाएगी। किसी भी तरह से विवाद के संकेत नहीं है। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में कोई परेशानी इस महीने से नहीं आएगी। काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। व्यापार में नए अवसरों के साथ ही नए लोगों से भी संपर्क होंगे। ये संपर्क आपको कुछ बड़ा लाभ भविष्य में दिलाएंगे। धन की आवक नियमित रहेगी। 

हेल्थ: सेहत में सुधार जारी रहेगा। आप खुद को ज्यादा स्वस्थ्य और तरोताजा महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।


अगस्त
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु-मंगल मेष राशि का आठवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा-बुध सिंह राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय सहयोगात्मक रहेगा। परिजन आपको सपोर्ट करें। किसी बात पर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन समस्याओं को आप आसानी से सुलझा पाएंगे। सम्पत्ति के कानूनी विवादों में विजय मिल सकती है। आपका कोई मसला उलझा हुआ है तो मामला आपके पक्ष में बन सकता है। लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ एवं सरकारी कार्यों के अड़ंगे समाप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी एवं विद्यार्थी नए सीजन में स्वयं को अनुकूल करने में असहज होंगे। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके लिए सहयोग की भावना रखेगा। प्रेम बढ़ेगा। अविवाहितों को भी विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम के लिए समय सामान्य रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को भी इस महीने नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। अगर आप सरकारी सप्लायर हें तो इस महीने आपके सारे अटके काम पूरे हो सकते हैं। कोई नया टेंडर भी मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कुछ मौसमी बीमारी से परेशानी हो सकती है। पुराने रोगों में राहत रहेगी। 


सितंबर
इस महीने बुध कन्या राशि का लग्न में, केतु-चंद्रमा तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य-शुक्र सिंह राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के कानूनी विवादों में विजय मिल सकती है। आपका कोई मसला उलझा हुआ है तो मामला आपके पक्ष में बन सकता है। लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के लिए समय सहयोगात्मक रहेगा। परिजन आपको सपोर्ट करें। किसी बात पर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन समस्याओं को आप आसानी से सुलझा पाएंगे। संतान से सुख एवं लाभ की वृद्धि होगी। अनजान व्यक्ति की वजह से परेशानी आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। विवादों एवं न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी का स्वर धीमा होगा। 

लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में पुराने विवाद खत्म होंगे। प्रेमियों के लिए भी ये समय सफलता देने वाला रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

नौकरी-बिजनेस: ऑफिस में किसी से व्यर्थ विवाद न करें। शत्रु आपकी गलती का फायदा उठाने की भरपूर कोशिश करेंगे। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है। पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।

हेल्थ: रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर के मरीज समय पर दवाई लें।


अक्टूबर
इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। परिवार के साथ उत्सवों में शामिल रहेंगे। किसी बात पर बहस हो सकती है। संतान से कुछ चिंताजनक स्थिति मिल सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कानूनी मसलों में आपकी जीत हो सकती है। पुराने सम्पत्ति के मामलों में गति आ सकती है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कर्ज वाले परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग भी कम रहेगा। घमंड के कारण ज्यादा नुकसान हो सकता है। विचारों में स्थिरता नहीं रहेगी। आर्थिक सुधार होगा एवं काम में मन लगेगा। 

लव लाइफ: दाम्पत्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कोई महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। उपहार मिलेगा भी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा गुजरेगा। विवाह की बात चल सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: इस समय आपका काम बहुत अच्छा रहेगा। आप समय पर टारगेट पूरे करने में सक्षम होंगे लेकिन उसके मुकाबले आपकी आय थोड़ी कमजोर हो सकती है। व्यापार में बहुत दौड़धूप होगी लेकिन लाभ कम हो सकता है। कोई नया सौदा आपको परेशानी में डाल सकता है।

हेल्थ: सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है। दवाइयों का नियमित सेवन करें। 


नवंबर
इस महीने बुध-केतु-शुक्र-सूर्य तुला राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। फिजूलखर्च एवं दिखावे से बचें। कार्य की कमी नहीं रहेगी एवं आय भी बेहतर बनी रहेगी। सहयोग सभी ओर से प्राप्त होगा। कार्य समय पर होंगे। अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। वाहन और मशीनरी का विक्रय कर सकते हैं। नई सम्पत्ति आने के योग हैं। परिवार के लिए समय कोई अच्छी सूचना का है। मांगलिक उत्सव की रुपरेखा बन सकती है। थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन परिस्थितियां कुल मिलाकर आपके अनुकूल ही रहेंगी। सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएगी। नए कार्य नहीं मिल पाएंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं कुछ नकारात्मक बातें सामने आ सकती हैं। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। साथी की सलाह कारगर रह सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आय बढ़ेगी लेकिन व्यय भी रहेंगे। इस बात की योजना बनाएं कि पैसे का इंवेस्टमेंट सही हो। ये बचत भविष्य में लाभदायक हो सकती है। व्यापार में पूंजी के निवेश पर गौर से विचार करें। किसी अनजान की सलाह से कोई काम ना करें। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। घुटनों में या पैर में कोई समस्या हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। 


दिसंबर
इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। स्थायी संपत्ति में विवाद खड़ा हो सकता है। परिवार में वर्चस्व बना रहेगा एवं योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। संतान से सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएंगी। कार्य समयानुसार होते रहेंगे एवं वाहनादि सुख प्रदान करने वाली वस्तुओं में व्यय होने का अनुमान है। आय सुगम बनी रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। परिवार में आपका वर्चस्व और प्रभाव अच्छा रहेगा। आपकी योजनाओं और बातों पर परिजनों की स्वीकृति रहेगी। सुख मिलेगा। समकक्ष नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। स्वयं पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको सम्मान और सहयोग मिलता रहेगा। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं है। प्रेम प्रस्ताव अस्वीकृत हो सकते हैं। विवाह में देरी होगी। 

नौकरी-बिजनेस: काम में दिक्कतें आ सकती हैं। आय के साधनों पर संकट रहेगा। धन की आवक रुक सकती है। अधिकारी आपके काम से थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार में समय मंदी का हो सकता है। पिछले महीनों के मुकाबले आय कम रहेगी। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या इस महीने आने की संभावना नहीं है। 

 

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!