Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Virgo Tarot Card Horoscope 2022: कन्या राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य से बेहतर रहने वाला है। 2022 में अप्रैल के बाद कॅरियर, आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे, परंतु बावजूद इसके आपको इस पूरे ही वर्ष अधिक सतर्कता बरतने की हिदायत दी जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 16, 2021 7:05 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 12:22 PM IST

उज्जैन. (Virgo Tarot Horoscope 2022) कन्या राशि के प्रेम संबंधों की बात करें तो, जहाँ मध्य अप्रैल के बाद राहु के स्थान परिवर्तन से प्रेम में पड़े जातकों को अपने जीवन में कुछ समस्यों से दो-चार होने की आशंका बन रही है। तो वहीं वैवाहिक जातकों के लिए ये वर्ष मिश्रित ही रहने वाला है। शनि देव का खास प्रभाव आपकी राशि पर होने से, इस वर्ष आप कई परिवारिक समस्याओं से खुद को घिरा हुआ पाएंगे। साथ ही ये वर्ष सेहत के लिहाज से आपको सामान्य ही फल देगा। खासतौर से शुरूआती और मध्य भाग के दौरान, आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने से परेशानी हो सकती है। टैरोकार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022…

कॅरियर राशिफल: कन्या राशि के कॅरियर को समझे तो, वर्ष 2022 इस राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। साल के प्रथम माह यानी जनवरी में जब मंगल देव का धनु राशि में प्रवेश होगा और इस दौरान वे आपके कार्यक्षेत्र के दशम भाव को दृष्टि करेंगे, तो इसके परिणामस्वरूप नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही जातक अपने करियर में उन्नति पाने में सक्षम होंगे। इस नववर्ष का जनवरी, मार्च और मई का महीना भी नौकरीपेशा और व्यापारी, दोनों ही जातकों के लिए सबसे अधिक उत्तम रहने के योग दर्शा रहा है। क्योंकि ये वो समय होगा जब आप अपने अधूरे पड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करने, और अपनी योजना को सही तरीके से लागू करने में सक्षम होंगे, जिससे आपकी उन्नति होगी। साथ ही साल के अंतिम महीने, आपके करियर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहे हैं।

शिक्षा राशिफल: कन्या राशिफल 2022 के अनुसार, शिक्षा में आपको इस वर्ष सामान्य से बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। हालांकि शुरूआती समय में आपको अतिरिक्त मेहनत करते हुए, अपनी शिक्षा के प्रति सतर्कता बरतने की हिदायत दी जाती है। इसके अलावा 26 फरवरी को मंगल देव का मकर राशि में होने वाला गोचर, आपके पांचवें भाव को प्रभावित करेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव सबसे अधिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा। अप्रैल के अंत तक शनि का आपके पंचम भाव में उपस्थित होना और उसके बाद आपके छठे भाव में विराजमान हो जाना, आप से अतिरिक्त मेहनत करवाने वाला है। जिसके अनुसार ही आपको अपने प्रयासों के अनुसार ही फलों की प्राप्ति होगी, इसलिए आपको खास हिदायत दी जाती है कि इस दौरान सबसे अधिक अपना ध्यान केवल और केवल शिक्षा के प्रति ही केंद्रित रखने का प्रयास करें।

आर्थिक राशिफल: वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में कई आर्थिक तंगी देने वाला है। खासतौर से इस साल आपको फिजूल खर्च करने से बचना होगा। हालांकि साल का शुरूआती माह आपके लिए उत्तम रहेगा। इसके बाद फरवरी माह में भी आप कई अलग-अलग माध्यमों से, धन लाभ करने में सफल रहेंगे। परंतु इस अवधि में कई खर्चों का भार भी, आर्थिक तंगी उत्पन्न कर सकता है। वो जातक जो किसी व्यापार में निवेश करने का सोच रहे थे, उन्हें इस दौरान ऐसा करने से बचना चाहिए। हालांकि यदि ऐसा करना आवश्यक हो तो, किसी विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही अपना धन निवेश करें। मध्य अप्रैल के बाद जब गुरु बृहस्पति आपके ऋण के भाव से निकलकर भागीदारी के सप्तम भाव में विराजमान होगा, तब आपके लिए अपने अटके हुए धन के वापस मिलने की संभावना अधिक है। यह समय अवधि आपके निवेश के लिए भी अनुकूल रहेगी।

पारिवारिक राशिफल: कन्या राशिफल 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन को समझें तो, उसमें इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को सामान्य ही फल प्राप्त होंगे। हालांकि अप्रैल के अंत में जब शनि ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होगा तो आपका छठा भाव प्रभावित होगा, और इससे आपको परिवार से किसी कारणवश दूर जाना पड़ सकता है। कुछ जातकों का परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने के भी योग बनेंगे। ऐसे में उनसे बातचीत करते समय अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना करें, अन्यथा मन-मुटाव भी संभव है। कन्या राशिफल के अनुसार जून से लेकर अक्टूबर का समय आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगा। इस दौरान आप घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करने में सक्षम होंगे। क्योंकि घरेलू सुख-सुविधाओं के आपके चतुर्थ भाव पर इस अवधि के दौरान शुभ ग्रहों बुध और शुक्र की दृष्टि होगी। साथ ही परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है, जिससे आपको स्वादिष्ट पकवान खाने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो, कन्या राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस वर्ष सेहत से जुड़े सामान्य ही फल प्राप्त होंगे। हालांकि जनवरी, अप्रैल, जून और सितंबर माह के दौरान, आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारियों के प्रति अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, अन्यथा आपके मानसिक तनाव में वृद्धि संभव है। इसके अलावा जब अप्रैल माह के अंत में, राहु ग्रह का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा, तो भी आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए अच्छा खान-पान लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर से 40 वर्ष से अधिक जातकों को राहु ग्रह के प्रभाव के कारण मधुमेह, मूत्र जलन, तंत्र संबंधित रोग, जैसी समस्याओं से पीड़ित होना पड़ सकता है। ऐसे में अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।

प्रेम/विवाह राशिफल: प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों के लिए इस साल अपने प्रेम जीवन में उत्तम फल प्राप्त होने की संभावना अधिक है। हालांकि बावजूद इसके साल की शुरूआत में आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि जनवरी माह आपके प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने के योग दर्शा रहा है, जिसके पीछे का कारण शनिदेव का मकर में होना, कुछ समस्या उत्पन्न करने का कार्य करेगा। इस दौरान आपका प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर बड़ा विवाद होने की आशंका है। ऐसे में उनसे बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। इसके अलावा फरवरी से लेकर जुलाई तक की अवधि, आपके लिए खास अनुकूल रहेगी।  कन्या राशि के विवाहित जातकों को इस वर्ष अपने दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। गौरतलब है कि साल का शुरूआती समय आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा, क्योंकि इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बैठाने में असफल रहेंगे। जिसके पीछे का कारण आपकी शादी के भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति का आपके विवादों के छठे भाव में उपस्थित होना हो सकता है। इस समय आपको अपने ससुराल पक्ष से भी कुछ मानसिक तनाव मिलने के योग बनेंगे।

भाग्यशाली अंक: 2022 में कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 6 है।

ज्योतिषीय उपाय
नियमित रूप से गाय को हरी घास खिलाएं, रोजाना भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना करें।
गरीबों और जरुरतमंदों में, साबुत मुंग की दाल का दान करें।
कुवांरी कन्याओं को हरी चूड़ियां भेट करना व उनका आशीर्वाद लेना भी, इस वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा।
किसी विशेषज्ञ द्वारा यंत्र को सक्रिय करने के लिए उचित अनुष्ठान करने के बाद तांबे की प्लेट पर रखे 'शनि यंत्र' की पूजा करें।

 

अन्य राशियों का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!