Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 फरवरी 2022: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Published : Feb 12, 2022, 07:40 PM IST
Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 फरवरी 2022: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

सार

फरवरी माह के तीसरे सप्ताह (14 से 20 फरवरी) में कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें सोम प्रदोष, माघी पूर्णिमा, और गणेश चतुर्थी आदि प्रमुख हैं। इस सप्ताह में माघ मास का समापन होगा और फाल्गुन मास का आरंभ होगा। फाल्गुन हिंदू वर्ष का अंतिम महीना है।

उज्जैन. ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह में चंद्रमा कर्क से लेकर कन्या राशि तक का चक्र पूरा करेगा। इस सप्ताह में कई रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेंगे। और भी कई ग्रहों की चाल और राशियों में परिवर्तन इस सप्ताह देखने को मिलेगा। इन सभी का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशिफल (Aries weekly Horoscope)
परिवार में अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में टकराहट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्यंत सावधाने से काम करें। कारोबार में ठहराव महसूस करेंगे। इस सप्ताह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राज्यपक्ष की ओर से संकटपूर्ण परिस्थितियां निर्मित हो सकती है। यदि कहीं से पैसा उधार ले रखा है तो उसे समय सीमा में जमा करवा दें। 

वृषभ राशिफल (Taurus weekly Horoscope)
व्यापारियों के कार्य में थोड़ी तेजी आएगी। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनेंगी। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव कुछ कम होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। इस सप्ताह कुछ परेशानियां दूर होंगी। लंबे समय से तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहे थे तो उनमें अब कुछ कमी आएगी। आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाना है। अवसरों और संबंधों का लाभ प्रत्येक कार्य में मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। 

मिथुन राशिफल (Gemini weekly Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी। कार्य की अधिकता के कारण थकान महसूस होगी। व्यापारियों को पूरा ध्यान कार्य पर रखना होगा। संकट का समय बीत गया है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सप्ताह में उत्साह और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। रूके हुए काम एक बार फिर चल पड़ेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होती दिखाई देगी। भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। 

कर्क राशिफल (Cancer weekly horoscope)
मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। घर-परिवार के मांगलिक कार्यो में शामिल होने का अवसर आएगा। आर्थिक संकटों का समाधान इस सप्ताह मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपको संबंधों और अवसरों का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। कार्यो को कल पर टालने की प्रवृत्ति छोड़ें। 

सिंह राशिफल (Leo weekly Horoscope)
संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अच्छी तरह पढ़ लें। पारिवारिक लोगों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का अवसर आएगा। राजनीतिक, प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को शानदार मौके मिलने वाले हैं। कार्य सरलता से पूरे होंगे। उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ उन्नति के रूप में मिलेगा। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने के अवसर आएंगे। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग आएगा। 

कन्या राशिफल (Virgo weekly horoscope)
टूरिंग जॉब वालों को भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई साथी ही आपका काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। सतर्क रहें। व्यापारी नए सिरे से कार्य का विस्तार करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संकटपूर्ण परिस्थितियों से बाहर आने का समय आ गया है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहते हुए कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के अनेक अवसर आएंगे। 

तुला राशिफल(Libra weekly Horoscope)
व्यापारियों को कार्य में ठहराव रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। कार्य शिथिल होंगे और आर्थिक कमी महसूस हो सकती है। किसी कार्य में स्वजनों या मित्रों का सहयोग लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio weekly Horoscope)
कार्य-व्यवसाय शिथिल रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी आपको उत्साही बने रहना होगा। आर्थिक परेशानी महसूस होगी। यह सप्ताह थोड़ा मानसिक उलझनों से भरा रहेगा। किसी मित्र या परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से परेशानियों से राहत अनुभव करेंगे। किसी विशेष कार्य के पूरा नहीं हो पाने के कारण परेशान रहेंगे। आगे बढ़ने के अनेक अवसर आएंगे। 

धनु राशिफल (Sagittarius weekly Horoscope)
नौकरी में मेहनत अधिक करनी होगी। नए कार्य प्रारंभ करने का यह उचित समय नहीं है इसलिए जो चल रहा है उसे चलने दें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव और विवाद हो सकता है। यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कुछ कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे तो कुछ में उलझनें बनी रहेंगी। अपनी बातों को मनवाने के लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। 

मकर राशिफल (Capricorn weekly Horoscope)
नौकरी में बदलाव करना चाहें तो समय उत्तम है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के साथ सहयोगात्मक रवैया रखना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। संकटपूर्ण समय बीतने वाला है। कार्यो को गति मिलेगी इसलिए पूरे जी जान से जुट जाएं और कार्यो को गति देने का प्रयास करें। नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए समय ठीक है। पुराने कार्यो को विस्तार देने का प्रयास करें। 

कुंभ राशिफल (Aquarius weekly Horoscope)
इस सप्ताह कार्यो में गति आएगी। कार्य व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नौकरी में लगातार उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। पैसों का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए निजी संबंधों का लाभ उठाना होगा। कोई खास काम पूरा हो जाएगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर अनावश्यक दबाव न डालें। अपनी वाणी पर संयम रखें। 

मीन राशिफल (Pisces weekly Horoscope)
धन संबंधी मामलों में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। भूमि, संपत्ति, वाहन में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संकट टल गया है भगवान को धन्यवाद दें। समय अनुकूल है विशेषकर आर्थिक स्थितियों को उत्तम बनाने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में आनंददायक स्थिति बनेगी।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता