Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2022: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Published : Apr 03, 2022, 05:45 AM IST
Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2022: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

सार

ये अप्रैल 2022 का पहला सप्ताह है। इस सप्ताह की शुरूआत 4 अप्रैल से होगी जो 10 अप्रैल तक रहेगा। इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ और भी कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। गणगौर तीज और सौभाग्य सुंदरी व्रत इस सप्ताह किया जाएगा।  

उज्जैन. अप्रैल के पहले सप्ताह में कन्या पूजा और महाष्टमी व्रत भी इस सप्ताह किया जाएगा। इस सप्ताह में कई रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेंगे। इस सप्ताह चंद्रमा मेष  से मिथुन राशि तक का सफर पूरा करेगा। इस सप्ताह मंगल और बुध ग्रह राशि बदेलेंगे। इन सभी का असर 12 राशियों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
अप्रैल 2022 का पहला सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में भी स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। आपके खर्च में कमी आ सकती है। बचत पहले से ज्यादा होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। 

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों के लिए अप्रैल 2022 का पहला सप्ताह थोड़ा दौड़-भाग वाला रहेगा। कुछ घटनाएं ऐसी होंगी जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। कोई बड़ा निर्णय इस दौरान आप ले सकते हैं, लेकिन इसके पहले परिवार वालों से सलाह जरूर लें। बिजनेस से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।  

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
इस सप्ताह आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अपने साहस के दम पर आप बड़ी से बड़ी चुनौति का सामना करने में सफल रहेंगे। आप आर्थिक आजादी की ओर बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह आपको पारिवारिक सुख भी मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। अचल संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना भी बन रहे हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ी यात्रा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग भी इस सप्ताह बन रहे हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
इस सप्ताह पुराने रोगों से आराम मिलेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। इस सप्ताह आपको भौतिक सुख-सुविधाएं ज्यादा मिल सकती हैं। आर्थिक संकटों का समाधान तलाशने का प्रयास करें। कर्ज मुक्ति की स्थिति बनेगी। नया कर्ज लेने से बचें और किसी को पैसा उधार भी न दें।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
इस सप्ताह आपको पारिवारिक सुख उत्तम रूप से मिलेगा। कोई काम अधूरे रहने से मानसिक अशांति का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से भी फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। 

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में भी कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशियां बढ़ा सकती हैं। व्यर्थ की चिंता में समय बर्बाद न करें। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। 

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में गड़बड़ी आपको मंहगी पड़ सकती है। बिजनेस से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। जीवन साथी के किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में ये सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। 

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
इस सप्ताह प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन रही है। लालच में आकर कोई गलत काम न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपनी वाणी में मधुरता लाएं नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं तलाशने का कोशिश करते रहें। 

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
बिजनेस को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पूर्व में की गई बचत के कारण आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग पूरी तरह प्राप्त रहेगा। हेल्थ से जुड़े मामलो में लापरवाही न बरतें। कोई शुभ समाचार इस सप्ताह आपको मिल सकता है। किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
पुराने निवेश का फायदा इस सप्ताह हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोग अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य रहेगी। भूमि, भवन के अधूरे काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। संपत्ति के बंटवारे में लाभ होगा। परिवार वालों को समय दे पाएंगे और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। 

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
पुराने विवाद इस सप्ताह सुलझ सकते हैं। संतान से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। 
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। लाभदायक स्थितियां बनेंगी।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल