23 की लड़की ने 26 साल बड़े शख्स से की शादी, पति को लोग बोलते हैं- शुगर डैडी

Published : Jul 29, 2022, 04:26 PM IST
23 की लड़की ने 26 साल बड़े शख्स से की शादी, पति को लोग बोलते हैं- शुगर डैडी

सार

प्यार में उम्र की सीमा खत्म हो जाती है। दुनिया की परवाह किए बैगर ज्यादा उम्र के साथी का हाथ थामने से भी प्रेमी या प्रेमिका परहेज नहीं करते हैं। वो आलोचनाओं के बीच भी इश्क में डूबकर जिंदगी गुजार देते हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी अमेरिका से सामने आई है।

रिलेशनशिप डेस्क. एन सिस्क (Ann Sisk) को नहीं पता था कि जिसे वो कॉफी सर्व कर रही है वहीं उसके दिल की ना सिर्फ घंटी बजाएगा, बल्कि उसके साथ शादी कर जिंदगी भी गुजारेगी। ये कहानी है यूएस के नैशविल टाउन में रहने वाली 23 साल की लड़की की। जिसने दुनिया की परवाह किए बैगर 26 साल बड़े शख्स से शादी कर ली।वहीं, लोग इस जोड़ी को देखकर मजाक बनाते हैं। इतना ही नहीं कोई शख्स को एना का शुगर डैडी बोलता है तो कोई तो कोई पीडोफाइल (paedophile) तगमा दे देता है। चलिए उम्र की सीमा से पार जाकर प्यार करने वाले दो जोड़े की प्रेम कहानी बताते हैं। (फोटो क्रेडिट:Ann Sisk/ instagram)

एना सिस्क नवंबर 2018 में जॉय (Joey) से मिली थी। उस वक्त उसकी उम्र 19 साल की थी। वो एक कॉफी हाउस में काम करती थी और जॉय को जब कॉफी परोस रही थी तो उनकी आंखें मिल गई। दोनों इसके बाद एक दूसरे को डेट करने लगे। तीन महीने डेट करने का बाद एना सिस्क अपने घर नैशविला आ गईं। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए दोनों लंबे वक्त तक चैट करते रहें। लेकिन उम्र का फासला होने की वजह से दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाने से डर रहे थे।

यंग एन ने कभी नहीं सोचा था जॉय से शादी करने की

49 साल के जॉय से जब एन की पहली मुलाकात हुई थी तो वो उसके लुक से काफी प्रभावित हुई थी। उसने सोचा था कि जॉय की पत्नी या गर्लफ्रेंड होगी। शिकागो में जब जॉय था तो दोनों एक दूसरे से चैट पर बात किए और रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। एन बताती हैं कि उस वक्त मैं काफी यंग थी इसलिए ये  रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ने की उम्मीद थी।

इसे भी पढ़ें:नकली पेनिस लगाकर 3 गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ ऐसा, 10 साल के लिए पहुंचा सलाखों के पीछे

जॉय दो बड़ी बेटियों का बाप था

लेकिन दोनों के बीच का रिश्ता गहरा होता गया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इस रिश्ते को लेकर जॉय बताते हैं कि जब एन से मुलाकात हुई तो मैं बहुत डरा था। वो मुझसे बहुत छोटी थी। मेरी दो बेटियां 23 और 29 साल की है। एन भी उनके बराबर ही थी। मैं शारीरिक रूप से कमजोर भी महसूस कर रहा था। लेकिन एन को लेकर मेरे अंदर गहरी फीलिंग थी।

प्यार की सीमा को तोड़ते हुए दोनों ने की शादी

जब हमने रिश्ते की शुरुआ तकी तो लोग मुझे पीडोफाइल कहते थे। जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। मैं एन के प्यार में था। फिर हमने अपने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किए लोगों की परवाह किए बैगर। जॉय और एन के परिवारवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वो जॉय को शुगर डैडी बोलते थे। लेकिन प्रेमी जोड़े कहां मानने वाले थे। अपने परिवार की अस्वीकृति को नज़रअंदाज करते हुए, दोनों भाग कर शादी कर ली। अब उनका पांच हीने का बच्चा मेसन भी है। दोनों अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं।

और पढ़ें:

शादीशुदा मर्द पर आया था स्मृति ईरानी का दिल, टीवी सीरियल से ज्यादा रोमांटिक हैं BJP सांसद की लव स्टोरी

पति संग सेकंड हनीमून मनाने गई थी महिला, समंदर किनारे पत्नी बन गई किसी और की दुल्हन

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!