
रिलेशनशिप डेस्क. हम दोनों अपनी अपने शौहर की तीसरी शादी कराने की बात करते हैं। लड़की भी तलाश रहे हैं। क्या किसी महिला का दिल इतना मजबूत हो सकता है कि वो ना सिर्फ अपने शौहर की दूसरी शादी कराए बल्कि तीसरी की भी कोशिश करें। लेकिन हम एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जो फिल्म की स्टोरी को भी फेल कर सकती है। ये कहानी हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से कनेक्टेड है।
कहानी की शुरुआत 24 साल के मजहर हुसैन से होती हैं जिनका दिल अपने मामू की 35 साल की बेटी आमना के लिए धड़का। उनकी एक शादी हो चुकी थी और दो बड़े बच्चे हैं। एक बच्चा तो मजहर हुसैन से महज 6 साल छोटा है। आमना से शादी की जिद मजहर हुसैन ने उस वक्त की जब वो उनके घर लाहौर आई थी। आमना ने उन्हें बताया कि वो उनसे बड़ी हैं और शादी नहीं कर सकतीं। लेकिन मजहर हुसैन नहीं मानने और कहा कि शादी तो मैं आप से ही करूंगा। जिसके बाद दोनों का निकाह कर दिया गया।
पहली बीवी ने कराई शौहर की दूसरी शादी
मजहर एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताते हैं आमना के दो बच्चे हैं जिन्हें मैं खुद का ही मानता हूं। एक बेटा 18 साल का है और वो मुझे अब्बू बोलता है। हम दोनों साथ में जब निकलते हैं तो किसी को यकीन नहीं होता है कि हम बाप-बेटे हैं। दूसरी शादी की कहानी आमना बताती हैं। उन्होंने कहा कि उनसे मजहर की कोई औलाद नहीं हो रही थी। उन्होंने सोचा की जब मेरा बच्चा है तो इसका क्यों नहीं। तो मैंने दूसरी शादी के लिए कहा और ये तैयार हो गए। इसके बाद मैं अपनी छात्रा के साथ इनका निकाह करा दिया। इन दोनों की एक बेटी है।
पहली बीवी से ज्यादा मोहब्बत
वहीं, 18 साल की दूसरी बीवी भी अजहर से खुश हैं। वो कहती हैं कि वो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। हालांकि अजहर से जब पूछा गया कि वो किसी सबसे ज्यादा मोहब्बत करते हैं तो अजहर ने कहा कि वो अपनी पहली पत्नी के ज्यादा करीब है क्योंकि उसने ही दूसरी को लाया है।
तीसरी शादी कराने को तैयार बीवियां
वैसे तो सौतनों का पटता नहीं है। लेकिन यहां दोनों सौतने ना सिर्फ मिलकर साथ रहती हैं बल्कि वो तीसरी सौतन लाने के लिए बात करते हैं। मजहर से जब पूछा गया कि आपकी बीवियां तीसरी शादी की बात करती हैं तो कैसा लगता है। जिस पर उसने कहा कि अच्छा लगता है लेकिन दो शादियां काफी हैं। तीसरी अब नहीं करनी।
और पढ़ें:
स्पर्म काउंट कम होने से हैं परेशान, तो रोज खाए ये 5 तरह के बीज, पिता बनने की ख्वाहिश जल्द होगी पूरी
4 बच्चों की मॉडल मां ने फुटबॉलर पति संग सेक्स लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.