बेटी की उम्र के बराबर लड़की से की शादी, तो बेमेल जोड़ा देख लोग करते हैं शर्मिंदा करने वाले सवाल

Published : Jul 12, 2022, 10:54 AM ISTUpdated : Jul 12, 2022, 10:57 AM IST
बेटी की उम्र के बराबर लड़की से की शादी, तो बेमेल जोड़ा देख लोग करते हैं शर्मिंदा करने वाले सवाल

सार

एक महिला जब अपने पति के साथ निकलती है तो लोग उसे उसकी बेटी समझ लेते हैं। उम्र के अंतर की वजह से उसके रिश्ते पर लगे दाग को 28 साल की महिला मिटाना चाहती हैं। आइए जानते हैं 28 की लड़की और 61 साल के शख्स की अनोखी लव स्टोरी।

रिलेशनशिप डेस्क. ब्रिटेन के मेडस्टोन में एक कपल रहता है। जिसे देखकर लोग बाप-बेटी की जोड़ी समझ बैठते हैं। लेकिन इन सवालों के बीच भी ये कपल हैप्पी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। हाना वैन नॉर्त (Hannah Van Noort) शॉन मरे ( Shaun Murray) से 33 साल छोटी हैं। बावजूद इसके इनके प्यार में कोई अंतर नहीं हैं। 28 साल की हाना नर्स हैं और शॉन के प्यार में इस कदर पागल हुईं कि वो उसके साथ रहने के लिए एम्सटर्डम से यूके चली गई। वो कहती भी हैं कि लोग उनके पति को उनका शुगर डैडी मानते हैं। लेकिन उनके बीच उम्र मैटर नहीं करता है।

हाना का कहना है कि उम्र के अंतर की वजह से लोग इस रिश्ते को लेन-देन के तौर पर देखते हैं। कुछ लोग आर्थिक लाभ के बदले अंतरंगता मानते हैं। यानी लोगों का मानना है कि मैं शॉन के साथ पैसों के लिए हूं। लेकिन लोगों के लिए यह समझना मुश्किल हो सकता है कि हमें कुछ हासिल करने के लिए एक दूसरे की जरूरत नहीं। हम वास्तव में एक दूसरे से प्यार करते हैं, एक दूसरे को चाहते हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि पहले लोगों के सवाल परेशान करते थे। लेकिन अब हमने इससे दूर रहना सीख लिया है। अब हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अब हम सुनकर हंस देते हैं। हमें अजनबियों की प्रतिक्रिया से कोई लेना-देना नहीं होता है।

कैसे शुरू हुई मोहब्बत
इस कपल की मुलाकात इंटरनेट पर हुई। दोनों एक दूसरे से चैट करने लगे। संगीत के मामले में दोनों की पसंद मिल गई। दोनों 70 और 80 के दशक के संगीत सुनना पसंद करते थे। हाना एक गायिका भी है। शॉन ने उनसे अपने म्यूजिक से लगाव के बारे में बताए। उस वक्त हाना नीदरलैंड यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थीं। 

हाना अपने 23वें जन्मदिन के बाद यूके में कुछ दोस्तों से मिलने आई  थीं इस दौरान वो शेन से पहली बार मिलीं। 2016 में दोनों मिले और रिश्ते को आगे बढ़ाना की सोची। हालांकि शॉन मरे शुरुआत में उम्र के अंतर की वजह से इस रिश्ते को दोस्ती के आगे नहीं ले जाना चाहते थे। लेकिन हाना उनके प्रति आकर्षित थी।

कुछ वक्त तक रिश्ते को रखा था गुप्त

इसके बाद कुछ वक्त तक दोनों ने अपने रिश्ते को छिपा कर रखा। यह उनके लिए नया था। ना तो हाना ने कभी बड़े उम्र के आदमी से डेट किया था और ना ही शॉन ने छोटी उम्र की महिला के साथ प्यार। दोनों के बीच उम्र का अंतर और दूरी भी थी। लेकिन इनकी भावनाएं बढ़ती जा रही थी। इसके बाद साल 2018 में हाना यूके आ गईं।

छह साल डेट करने के बाद दोनों ने की शादी

छह साल डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की मंजूरी से 21 जून 2022 को शादी कर ली। दोनों केंट के मेडस्टोन में अपने घर में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हाना ने बताया कि जब हमारे परिवार ने हमें देखा तो उन्हें प्यार के अलावा कुछ और नहीं दिखा। हमारे लिए परिवार की मंजूरी जरूरी थी। हम अजनबियों की राय की परवाह नहीं करते हैं।

और पढ़ें:

आखिर क्यों 10 किलो वजन कम करने पर Kim Kardashian ने कहा- मैं मर रही थीं, लेकिन...

पिज्जा-केक खाकर भी 'प्यार का पंचनामा'की हीरोइन रखती हैं जीरो फिगर,जानें 7 ब्यूटी सीक्रेट

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!