
रिलेशनशिप डेस्क. आए दिन खबरों में देखने को मिलता है कि पति ने पत्नी को धोखा दिया। पत्नी ने पति से की बेवफाई। हालांकि इसे पढ़कर ऐसा लगता है कि सौ में से एक इंसान ऐसा काम करता है। लेकिन आंकड़े काफी भयावह हैं। ग्लीडेन नाम की डेटिंग ऐप के सर्वे में सामने आया कि यहां 70 प्रतिशत कपल जीवन में एक बार अपने पार्टनर को धोखा जरूरत देते हैं। इसके अलावा भी कई बातें सामने आई है।
इंजीनियर पत्नी को धोखा देकर जा रहा था, विदेश पहुंचा जेल
हाल ही में मुंबई में एक खबर आई कि एक इंजीनियर अपनी पत्नी से छुपाकर महिला मित्र के साथ मालदीव घूमने जा रहा था। पत्नी से इसे छुपाने के लिए अपने पासपोर्ट से वीजा लगी मुहर को फाड़ दिया था। जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचा तो इमिग्रेशन अधिकारी ने देखा कि पासपोर्ट का पेज गायब है। जिसके बाद उसे धोखाधड़ी और पासपोर्ट को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पति-पत्नी को धोखा देकर और पत्नी अपने पति से बेवफाई करके किसी और के साथ जुड़ जाती हैं। 60 प्रतिशत लोगों का अफेयर दोस्त या फिर ऑफिस के कलीग के साथ हो जाता है।
49 प्रतिशत लोगों का पार्टनर के अलावा किसी और के साथ रिलेशनशिप
साल 2020 में ग्लीडेन नाम की डेटिंग ऐप के सर्वे के अनुसार 55 प्रतिशत शादीशुदा लोग अपने पार्टनर को चिट करते हैं। इतना ही नहीं 48 प्रतिशत लोगों का मानना है कि एक साथ 2 लोगों से रिलेशन बनाना आसान है। वहीं 46 प्रतिशत लोग अपने पार्टनर को धोखा देकर वन लाइट स्टैंड कर चुके हैं। 49 प्रतिशत लोग अपने पार्टनर के अलावा भी किसी के साथ यौन संबंध होते हैं।
41 प्रतिशत महिलाएं इस मामले में हैं आगे
इस मामले में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी आगे हैं। 41 प्रतिशत महिलाएं अपने पति के अलावा भी दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बना रही हैं। इस डेटिंग ऐप ने सर्वे के लिए 25 से 50 के उम्र के लोगों को चुना था।
धोखा... लेकिन तलाक है कम
बदलते परिवेश में शादी को लेकर लोगों के सोच बदलने लगे हैं। शादी को लोग जीवन भर का साथ नहीं मानते हैं। हालांकि तलाक का रेसियो अभी भी ज्यादा नहीं है। सर्वे के मुताबिक 1,000 दंपत्तियों में से 13 का ही तलाक होता है। यहां शादी आज भी परिवार की मर्जी से ज्यादा होती है। 90 प्रतिशत शादी परिवार की मर्जी से होती है। जबकि 5 प्रतिशत लोग ही लव मैरेज कर रहे हैं। हालांकि यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
क्या शादीशुदा जिंदगी में चीजें छुपाकर बढ़ती है बीमारी
शादीशुदा जिंदगी में धोखा सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि और भी चीजों से जुड़ी होती है। जैसे पति अपनी पत्नी से सही सैलरी और निवेश के बारे में नहीं बताते हैं। वहीं, पत्नी अपनी ज्वेलरी,निवेश और जमा राशि को लेकर सही जानकारी नहीं देती हैं। हालांकि पति-पत्नी के रिश्ते के लिए यह सही नहीं होता है। अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की स्टडी में सामने आया है कि छिपाने का मतलब होता है खुद को धोखा देना। ऐसे में इंसान खुद को दोषी मानता हैं। यह उसके मानसिक स्वस्थ्य को प्रभावित करती है। वो हर वक्त इस डर से घिरा रहता है कि कहीं उसकी पोल ना खुल जाए। उसे एंग्जाइटी अटैक आ सकते हैं। वो डिप्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं।
रिश्ते को बचाना जरूरी
रिश्ते की खूबसूरती तभी बनी रहेगी जब आप एक दूसरे के प्रति ईमानदार हो। पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे पर कामय होता है। इसलिए जब भी मौका मिले अपने पार्टनर को सच बता दें। माफ करने के मामले में भारतीय आगे होते हैं।
और पढ़ें:
इन 4 राशि की लड़कियां नहीं होती बेवफा, गर्लफ्रेंड और पत्नी बन संवार देती हैं जिंदगी
World Population Day 2022: 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी, जानें जनसंख्या दिवस का महत्व
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.