
रिलेशनशिप डेस्क. ये कहानी लंदन की रहने वाली 47 साल की सैंड्रा ओनेट की है। इस महिला ने अपनी अनोखी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने रखा। सैंड्रा ओनेट की जिंदगी में माइक चाउनी नाम का एक शख्स था। जिसके साथ उसने जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को जिया था। जब सैंड्रा युवा थी तब वो माइक चाउनी के साथ डेट करती थीं। लेकिन फिर दोनों दूर हो गए।
रिश्ता खत्म होने के 20 साल बाद सैंड्रा ओनेट को एक फोन आता है। वो फोन माइक चाउनी का था। लेकिन वो माइक नहीं बल्कि जो बन गया था। महिला ने बताया कि माइक ने फोन करके बताया कि वो कुछ असामान्य सी बताने जा रहा है। इसलिए पहले बैठ जाए। उसने सैंड्रा से कहा कि वह हमेशा से जानता था कि वह गलत शरीर में पैदा हुआ था। अब वो ट्रांस महिला है। माइक नहीं बल्कि जो है। सैंड्रा को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। उसे लगा कि वो धोखा दे रहा है या मजाक कर रहा है।
सैंड्रा को माइक की बात पर नहीं हो रहा था यकीन
सैंड्रा ने बताया कि मैं कभी ऐसे इंसान से नहीं मिली थी जो पहले ट्रांस था। पहले मुझे लगा कि वो मजाक कर रहा है। या टीवी शो के लिए शरारत। लेकिन बाद में उसकी बातों से मुझे एहसास हुआ कि वो बिल्कुल गंभीर था अब वो माइक नहीं बल्कि जो थी।
जो को जानने के लिए सैंड्रा मिली
सैंड्रा जब 20 साल बाद उससे मिली तो वो जो बन चुकी थी। फिर मैंने सोचा कि एक पुराने रिश्ते को एक अलग, प्लेटोनिक तरीके से देखना कितना बेहतर होगा। मैं जो को जानना चाहती थी। मैं एक ऐसी दोस्ती को फिर से जगाना चाहती थी जो मेरे इतने करीब था। लेकिन इस बार हम सिर्फ महिला मित्र होंगे।
जो को जानने के बाद सैंड्रा ने रचा ली उससे शादी
हालांकि सैंड्रा की शादी हो चुकी थी। लेकिन वो अपने रिश्ते में नाखुश थी। वहीं, माइक भी दो बच्चों का बाप था। बाद में वो लड़की बन गईं। सैंड्रा जो से मिली और दोनों फिर से साथ रहने लगे। सैंड्रा और जो फिर से करीब आ गए। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता भी कामय हो गया। इसके बाद वो शादी कर लिए। अब वो लंदन के कम्यूटर बेल्ट में रहने वाले खुशहाल दंपत्ति हैं।
माइक से मजेदार है जो, बोली सैंड्रा
सैंड्रा का कहना है कि जो में वे सभी गुण हैं जो माइक में थे। वो दयालु है देखभाल करने वाली है और स्मार्ट हैं। जो के साथ मेरा शारीरिक और मानसिक रिश्ता माइक के साथ रिश्ते से हजार गुना ज्यादा अच्छा है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि हम अभी सीख रहे हैं कि कैसे एक दूसरे से नए और अलग तरीक से प्यार करें। वहीं, जो कहते हैं कि मैं सैंड्रा से पहले भी प्यार करता था और अब भी करती हूं।
और पढ़ें:
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.