शादी करके भाई ने बहन के साथ बसाया घर, फिर जो हुआ उसे देख डॉक्टर और सरकार भी हैरान, जारी करनी पड़ी चेतावनी

Published : Jul 09, 2022, 12:01 PM ISTUpdated : Jul 11, 2022, 01:29 PM IST
शादी करके भाई ने बहन के साथ बसाया घर, फिर जो हुआ उसे देख डॉक्टर और सरकार भी हैरान, जारी करनी पड़ी चेतावनी

सार

हर रिश्ते की अपनी एक मर्यादा होती है। लेकिन कभी-कभी लोग इसे तोड़ देते हैं। दुनिया भर में कई ऐसे केसेज आए हैं जहां भाई ने अपनी ही बहन के साथ शादी रचा ली। उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था।

रिलेशनशिप डेस्क. समाज में शादी को लेकर एक व्यवस्था बनाई गई हैं। लेकिन कुछ लोग आकर्षण में आकर इस व्यवस्था को धत्ता बता देते हैं। जिसका अंजाम आने वाले वक्त में बुरा होता है। उज्बेकिस्तान में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ शादी रचा ली। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खतरनाक था।

इस कपल का जो बच्चा हुआ वो बहुत ही अजीबो-गरीब था। 'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक वाकया उज्बेकिस्तान के डस्टिक प्रांत से जुड़ा है। यहां भाई-बहन ने शादी कर ली। इसके बाद लड़की ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। जिसने भी बच्चे को पहली बार देखा वो डर गया। क्योंकि बच्चा बहुत ही अजीबो-गरीब था। उसके शरीर पर सांप जैसी धारियां थी। इसके साथ ही मछली की त्वचा जैसे स्पॉट भी दिख रहे थे। हालांकि इस बच्चे को बचाया नहीं जा सका। जन्म के कुछ देर बाद ही वो गुजर गया।

रेयर बीमारी के साथ पैदा हुआ बच्चा

दरअसल, बच्चे को  इश्थ्योसिस कॉग्नेशिया नाम की बीमारी थी। जो रेयर होती है। इस बीमारी में शरीर पर अजीबो-गरीब धब्बे बन जाते हैं। इतना ही नहीं वो चकत्ते की तरह लगातार निकलते रहते हैं। ऐसे बच्चे ज्यादा वक्त तक नहीं जी पाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला की शादी पहले हो चुकी। उसका एक बच्चा भी है। जो बिल्कुल स्वस्थ्य है। पहले पति ने महिला को छोड़ दिया था। इसके बाद भाई ने अपनी ही बहन से शादी कर ली।

सरकार ने जारी की चेतावनी 

बताया जा रहा है कि इस तरह का मामला सामने आने पर  उज्बेकिस्तान की सरकार ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि परिवार में कोई शादी ना करें। अगर ऐसा करना चाहते हैं तो वो पहले डॉक्टर से जाकर सलाह लें।

रिश्ते को शर्मसार करने वाले कई और मामले सामने आए हैं
विदेश में ही नहीं बल्कि अपने देश में भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जहां बहन भाई ने शादी कर ली। बिहार के वैशाली में सगे चचेरे भाई से बहन ने मंदिर में शादी कर ली। लड़की का भाई के साथ करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वो तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। यह खबर खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

मामला खुला तो बहन पत्नी ने की खुदकुशी

राजस्थान के सीकर में भी ऐसी घटना हुई। यहां एक लड़की अपने पति को छोड़कर सगे भाई के साथ विवाह रचा लिया।दोनों 5 साल तक यहां रहें, लेकिन जब मामला खुला तो महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इनका तीन साल का एक बेटा भी है।

एक खून में शादी को लेकर क्या कहता है विज्ञान

विज्ञान और धर्म दोनों एक खून या गोत्र में शादी करने से मना करता है। इससे पैदा हुए बच्चे में दोष आ जाता है। उसे कई तरह की अजीबो-गरीब बीमारी हो सकती है। दरअसल, माता-पिता में सामान दोष होने पर बच्चे में उसके प्रभाव का गुण बढ़ सकता है। जिसकी वजह से बच्चे के घुटने में दर्द,माइग्रेन,एलर्जी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

और पढ़ें:

पति को पत्नी पर इन 3 कारणों से होता है शक, जानकर सुधारें आदत

इन 4 राशि वाले लोग लव मैरेज के मामले में होते हैं लकी, करते हैं अपनी पसंद से शादी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!